dharma sangrah
✕

Fact Check: क्‍या कोरोना फंड के तहत सभी को 5000 रुपये दे रही मोदी सरकार? जानिए VIRAL मैसेज का सच

Published: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (18:30 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र की मोदी सरकार इन दिनों कोरोना फंड के तहत सभी लोगों को 5000 रुपये दे रही है। क्‍या केंद्र सरकार ने वाकई ऐसी कोई घोषणा की है? आइये जानते हैं...

क्या है वायरल मैसेज में-

सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल मैसेज में कहा गया है, ‘अभी फॉर्म भरें और 5000 रुपये लें हेल्‍थ मंत्रालय द्वारा कोरोना फंड से। मुझे भी मिला है अगर आप भी 5000 रुपये लेना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर फॉर्म भरें।’

मैसेज में आगे कहा गया है, ‘यह कोरोना फंड की सहायता राशि है। कृपया ध्‍यान दें 5000 रुपये सिर्फ 15 जनवरी 2022 तक मिलेगा। जल्‍दी फॉर्म भरें और 5000 रुपये लें।’

सच क्या है?

भारत सरकार की संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्‍ट चेक टीम ने वायरल मैसेज का खंडन करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना सामने नहीं आई है।

Koo App


पीआईबी फैक्ट चेक टीम की आधिकाकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- ‘एक फर्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार के हेल्थ मंत्रालय द्वारा कोरोना फंड के तहत 5000 रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। #PIBFactCheck ऐसे फर्जी संदेशों को फॉरवर्ड न करें। इस तरह की संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें।’

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख