Daily Horoscope
✕

क्या चुनाव जीतने के लिए मोदी-शाह ने अवैध रूप से EVM जमा करने की साजिश रची...जानिए सच...

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (16:54 IST)
फेसबुक पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग ने स्ट्रांग रूम में इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को रखने को लेकर कोई साजिश की है। इस वीडियो में बिना नंबर प्लेट की एक स्‍कूल बस दिखाई दे रही है, जिसके अंदर ढेर सारी EVMs रखी हुई हैं। वीडियो में कई लोग यह कहते हुए सुनाई देते हैं- ‘यह लोकतंत्र की हत्या है’।

वायरल पोस्ट में क्या है?

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है-

‘मोदी, शाह, चुनाव आयोग की मिलीभगत की खुली पोल। मध्य प्रदेश के बीना बाजार में बिना नंबर की स्कूल गाड़ी और 3 बोलेरो जीप में सैकड़ों EVM मशीन strong room में रखते हुए पकड़े गये। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब दे नही पा रहा है तभी तो मोदी शाह डंके की चोट कहते हैं कि सरकार हमारी ही बनेंगी’।



सच क्या है?

वेबदुनिया ने पाया कि यह वीडियो 30 नवंबर 2018 की घटना से संबंधित है जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मप्र विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर वोटों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दावा किया गया था कि मतदान समाप्त होने के 48 घंटे बाद ये वाहन ईवीएम स्ट्रांग रूम तक पहुंचा था।

हालांकि, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दावा किया था कि ये अतिरिक्त संख्या में रखी जाने वाली मशीनें थी। इनका मतदान में इस्तेमाल नहीं किया गया था। इस बाबत वेबदुनिया ने भी रिपोर्ट प्रकाशित की थी। वेबदुनिया की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सीईओ एमपी इलेक्शन्स ने ट्वीट कर के भी स्पष्टिकरण दिया था-

‘ये रिजर्व ईवीएम थीं, जिन्हें कुछ पुलिस स्टेशनों में रखा गया था और मतदान के दौरान खराब पाई जाने वाली मशीनों के बदले इनका इस्तेमाल किया जा सकता था। ऐसी मशीनों को वोट पड़ी हुई ईवीएम से अलग रखा जाना था। वोट पड़ी हुई ईवीएम वाले स्ट्रांग रूम को न तो खोला गया, ना ही खोला जाना था’।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि कथित वीडियो को गलत संदर्भ के साथ शेयर किया गया है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख