sundarkand
✕

Web Viral: हेड कांस्टेबल ने SP से मांगी अपनी ही पत्नी को पीटने की इजाजत, वायरल हुआ लेटर

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (15:26 IST)
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। एक पुलिसकर्मी ने अपने जिले के पुलिस अधिक्षक को पत्र लिखकर अपनी पत्नी की पिटाई करने के लिए इजाजत मांगी है। अब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम इस वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करते हैं।
 
दरअसल, रायगढ़ जिले में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने एसपी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती है। वह पत्नी की सलाह से ही सारे काम करता है। लेकिन उसकी पत्नी रायपुर में 25 जून को होने वाले पुलिस परिवार धरना में शामिल होना चाहती है।
 

संजय ने आगे लिखा है कि वह नहीं चाहता है कि उसकी पत्नी धरना प्रदर्शन में जाए और बार-बार कहने के बाद भी उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मान रही है। इसलिए उसे वहां जाने से रोकने के लिए उसके साथ मारना पीटना आवश्यक हो गया है।

लेकिन पत्नी के मायका पक्ष का राजनीति रसूख होने की वजह से संजय को डर है कि उसके ससुराल वाले उसके खिलाफ मुकदमा न दर्ज करा दें। इसलिए वह पत्र के माध्यम से अपनी पत्नी को डराने, धमकाने और उसकी पिटाई करने की इजाजत मांग रहा है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख