sundarkand

Fact Check: क्या दिवाली पर पटाखे फोड़ने से बढ़ेगा कोरोनावायरस का खतरा?

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (14:13 IST)
दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है, लेकिन कोरोनावायरस के चलते इस बार उत्साह कुछ फीका रहेगा। महामारी के कारण लोगों से इस साल पटाखे ना फोड़ने की अपील की जा रही है। कई राज्य सरकारें त्योहार के पहले ही पटाखों पर बैन लगा चुके हैं। लेकिन फिर भी कई लोगों के जहन में यह सवाल उठता है कि क्या पटाखों और कोरोनावायरस में कोई संबंध है। क्या वाकई पटाखों के इस्तेमाल से बढ़ेगा कोरोना का खतरा बढ़ेगा। आइए जानते हैं इस बारे में केंद्र सरकार और हेल्थ एक्स्पर्ट्स क्या कहते हैं।

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोविड-19 के लिए बनाए गए इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ‘कोविड इंडिया सेवा’ के टवीट को शेयर करते हुए बताया कि पटाखों को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, जिससे कोविड-19 तेज गति से फैल सकता है।

‘कोविड इंडिया सेवा’ ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए लिखा है कि हेल्थ एक्स्पर्ट्स का कहना है कि पटाखों को फोड़ने से निकलने वाले वायु प्रदूषकों से एलर्जी और सांस की समस्याएं बढेंगी, जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा है।

‘कोविड इंडिया सेवा’ ने आगे लिखा कि कुछ अध्ययनों से पता चला है कि वायु प्रदूषकों के उच्च स्तर के संपर्क में रहने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण का अधिक खतरा होता है। इस प्रकार, वायु प्रदूषण और कोरोना के बीच महत्वपूर्ण संबंध है क्योंकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों से निकले कोरोनोवायरस के एरोसोल कम तापमान और वायु प्रदूषकों के कारण हवा में अधिक समय तक रहेंगे और बिना मस्क पहने स्वस्थ व्यक्तियों इन्हें इन्हेल कर सकते हैं।

वहीं, अमेरिका के एक रिसर्च से पता चला है कि जो लोग प्रदूषण फैलाने वाले सूक्ष्म कणों के संपर्क में ज्यादा समय तक रहते हैं उनकी कोरोनावायरस से मौत होने की आशंका बढ़ जाती है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख