Daily Horoscope
✕

Fact Check: ग्रीस में चल रहे क्रूज का वीडियो गुजरात की रो रो फेरी के नाम पर वायरल

Updated: बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (13:50 IST)
सोशल मीडिया पर एक बड़े क्रूज जहाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो गुजरात का है और ये क्रूज जहाज की सेवा भावनगर से भरूच के बीच शुरू की गई है। इस वीडियो में जहाज को एक बेहद संकरी नहर के बीच से निकलता हुआ देखा जा सकता है। जहाज पर लोगों का जमावड़ा भी नजर आ रहा है।
 
क्या है वायरल-
 
रेणुका जैन नाम की ट्विटर यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- ‘भावनगर से भरूच रोड की दूरी है 350 किलोमीटर, और समुद्री रास्ते से इसकी दूरी है 32 किलोमीटर, और इसी समुद्री रास्ते से प्रधानमंत्री ने जहाज द्वारा एक सर्विस चालू की है इस जहाज की क्षमता एक बार मे 50 ट्रक, 60 बसे, 200 कारे, 350 मोटरसाइकिल, 600 लोगो को, और समय सिर्फ आधे घंटे में।’

हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें रिवर्स इमेज सर्च किया। इसके परिणाम में हमें डेली मेल की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो ग्रीस की कोरिंथ नहर की है।
 
पड़ताल जारी रखते हुए हमने यह जानना चाहा कि क्या वायरल पोस्ट में बताया गया कोई क्रूज सर्विस गुजरात में है। हमने इंटरनेट पर सर्च किया तो पाया कि अक्टूबर 2017 में गुजरात में पीएम मोदी ने ‘रो रो फेरी’ नाम की एक जहाज सेवा का उद्घाटन किया था। ‘रो रो फेरी’ खंबात खाड़ी के रास्ते भावनगर के घोघा पोर्ट से भरूच के दहेज पोर्ट तक चलती थी। दोनों जगहों के बीच सड़क का रास्ता लगभग 350 किलोमीटर का है लेकिन समुद्री रास्ता सिर्फ 31 किलोमीटर का है। रो रो फेरी सेवा से आठ घंटे में होने वाली यात्रा समुद्री रास्ते से लगभग एक घंटे में पूरी हो जाती थी।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख