biodatamaker
✕

Fact Check: क्या शाहरुख खान ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 5 करोड़ का दान, जानिए सच...

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (12:27 IST)
अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। देश भर के श्रद्धालु मंदिर निर्माण के लिए दान कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए दान किया है।

क्या है वायरल-

कई फेसबुक यूजर्स एक ग्राफिक कोलाज शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक तरफ एक मंदिर का डिजाइन बना है और दूसरी तरफ शाहरुख खान की तस्वीर है। कोलाज के ऊपर लिखा है, ‘शाहरुख खान राम मंदिर निर्माण के लिए मंदिर ट्रस्ट को 5 करोड़ रुपये का दान करेंगे’।

ग्राफिक्स में ‘दैनिक भास्कर’ की एक क्लिपिंग भी है, जिसमें लिखा है, “शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के एक सीनियर मैनेजर ने बताया कि शाहरुख खान ने राम मंदिर के लिए 5 करोड़ मंदिर ट्रस्ट को देने का हमें ऑर्डर दिया है।”

क्या है सच-

दैनिक भास्कर ने शाहरुख खान की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए दान देने की कोई खबर पब्लिश नहीं है। भास्कर ने खुद इस बात का खंडन किया है।

पड़ताल जारी रखते हुए हमने इंटरनेट पर इस बारे में सर्च किया, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें शाहरुख खान की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को दान देने का जिक्र हो।

इसके बाद हमने शाहरुख खान और उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट  के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल्स चेक किए। यहां भी ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला, जिससे पुष्टि हो सके कि शाहरुख ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए दान किए हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भी वायरल दावे को खारिज करते हुए इसे गलत और फर्जी खबर बताया है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि शाहरुख खान की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए दान देने का वायरल दावा फर्जी है।


Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख