Hanuman Chalisa
✕

क्या सऊदी दौरे पर पीएम मोदी ने पहना अरब हेडगेअर...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Updated: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (12:17 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में सऊदी अरब दौरे पर गए थे। इसी दौरे की उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है। तस्वीर में पीएम मोदी सिर पर अरब हेडगेअर पहने दिख रहे हैं। ये हेडगेअर अरब की पारंपरिक पोशाक का हिस्सा हैं जिसे सिर पर पहना जाता है।
 
क्या है वायरल-
 
फेसबुक पेज ‘I.T & Social Media Cell Congress’ ने दो तस्वीरों का कोलाज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘भक्तों...तुम मुसलमानों का बायकाट करो और तुम्हारे पापा...’।

 
खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को 500 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है और 1000 से अधिक लोग इस पर रिएक्ट कर चुके हैं। यह तस्वीरें फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर की जा रही हैं।
 
क्या है सच-
 
वायरल तस्वीरों को गौर से देखने पर लगता है कि ये तस्वीर पीएम मोदी के सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर लैंड करने की है, क्योंकि पीछे एयर इंडिया का प्लेन दिख रहा है।
 
चूंकि प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, तो हमने सबसे पहले उनके ट्विटर अकाउंट को खंगाला, तो पाया कि उनके द्वारा शेयर की गईं सऊदी अरब की सभी तस्वीरों में उन्होंने ने सिर पर कुछ नहीं पहना है।
 
पीएम मोदी ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद की कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की थीं, जिसमें आप एयर इंडिया का प्लेन भी देख सकते हैं। इन तस्वीरों में भी मोदी ने सिर पर कुछ नहीं पहना है।

<

Landed in the Kingdom of Saudi Arabia, marking the start of an important visit aimed at strengthening ties with a valued friend. Will be taking part in a wide range of programmes during this visit. pic.twitter.com/3MskcllePr

— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2019 >
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल हो रही तस्वीर फोटोशॉप की मदद से तैयार की गई है।
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

देवास में शराब तस्करों ने टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

Delhi Pollution: बॉर्डर पर सख्ती, इन गाड़ियों की एंट्री पर लगा बैन; दिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम

अगला लेख