dharma sangrah
✕

क्या BJP ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया...जानिए सच...

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (12:47 IST)
मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाया जा रहा है सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बीच कर्नाटक बीजेपी का एक कथित ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योतिरादि‍त्य सिंधिया के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
 
क्या है वायरल ट्वीट में-
 
@BJP4Karnatakaa ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है- “होली के इस शुभ अवसर पर, हमने अभी एक नया कुत्ता खरीदा है।” इस ट्वीट के साथ सिंधिया के उस ट्वीट को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र पोस्ट किया था।

<

On this auspicious occasion of holi, we just bought a new dog.#JyotiradityaScindia #MPPoliticalCrisishttps://t.co/sS2ZBHpWj0

— BJP Karnatakaa (@BJP4Karnatakaa) March 10, 2020 >
इस ट्वीट को अब तक दो हजार से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है और लगभग छह हजार लोगों ने लाइक भी किया है।
 
 
क्या है सच-
 
भाजपा ने ज्योतिरादि‍त्य सिंधिया के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। दरअसल, @BJP4Karnatakaa एक पैरोडी अकाउंट है। इस अकाउंट के प्रोफाइल पर इस बात की जानकारी दी गई है।
 
कई यूजर्स ने भी इस वायरल ट्वीट पर कमेंट कर इस ओर इशारा किया है कि यह एक पैरोडी अकाउंट है।
आपको बता दें कि कर्नाटक बीजेपी का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @BJP4Karnataka है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि भाजपा ने ज्योतिरादि‍त्य सिंधिया के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। वायरल ट्वीट जिस ट्विटर अकाउंट से किया गया है, दरअसल वह एक पैरोडी अकाउंट है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

अगला लेख