sundarkand

क्या CAA-NRC के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के समर्थन में शाहीन बाग पहुंचे क्रिकेटर इरफान पठान...जानिए सच...

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2020 (12:38 IST)
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले एक महीने से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच क्रिकेटर इरफान पठान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में इरफान पठान एक लाल रंग की खुली गाड़ी में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इरफान पठान शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे।
 
क्या है वायरल-
 
ठाकुर वसीम एडवोकेट भैसानी नामक फेसबुक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘एक ओर शेर आ लिये शाहीन बाग नाम है Irfan Pathan’। 


 
इस वीडियो को अबतक 14 हजार बार शेयर किया जा चुका है।
 
ये वीडियो कई अन्य फेसबुक यूजर्स ने भी शेयर किया है।
 
क्या है सच-
 
हमने सबसे पहले इरफान पठान के ट्विटर अकाउंट को खंगाला, तो हमें एक वीडियो मिला, जिसमें इरफान ने वही कपड़े पहने हुए थे, जो उन्होंने वायरल वीडियो में पहने थे। 14 जनवरी को वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा था- ‘मुझे कभी पता नहीं चलेगा कि रिटायरमेंट क्या होता है... आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद # Kamarhati #kolkata’।

<

I will never know what retirement is... Thank you for all the love #kolkata #karamhati pic.twitter.com/F9XB6qj0UR

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 14, 2020 >
 
फिर हमने इंटरनेट पर ‘Irfan Pathan, Kolkata’ कीवर्ड्स से सर्च किया, तो हमें INDIA BLOOMS की एक न्यूज रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जनवरी 2020 को कोलकाता के कामारहाटी में इरफान पठान को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री मदन मित्रा ने सम्मानित किया था।
 
बता दें, 4 जनवरी 2020 को क्रिकेटर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया था।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो कोलकाता के कामारहाटी का है। इसका शाहीन बाग से कोई लेना-देना नहीं है।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

अगला लेख