Daily Horoscope
✕

सोशल मीडिया पर VIRAL हो रहा है यह नन्हा पहलवान, आपने देखा क्या...

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (14:32 IST)
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में हरियाणा के पहलवानों ने हमेशा अपनी धाक जमाई है। हाल ही में बजरंग पूनिया और विनेश फोगट ने भी एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। हम सबमें हमेशा ही ये जिज्ञासा रहती है कि हरियाणा के पहलवानों द्वारा ही मेडल जीतने के पीछे आखिर राज क्या है.. तो लीजिए.. अब इसका जवाब सोशल मीडिया ने दे दिया है। ‘हरियाणा वालों द्वारा मैडल जीतने का राज’ कैप्शन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा-सा बच्चा लंगोट पहने वर्जिश करते हुए दिख रहा है। जिस किसी ने भी यह वीडियो देखा, वह इस छोटे पहलवान के क्यूटनेस का दीवाना हो गया।

सुलक्षणा नाम के फेसबुक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया था। एक मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीबन 21 हजार बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो देखकर लगता है कि परिवार लोगों ने ही बच्चे की वीडियो बनाई है। एक शख्स बच्चे को गाइड करता सुनाई दे रहा है। यह नन्हा पहलवान पूरी मेहनत से दंड बैठक लगा रहा है, तो कभी अपनी बॉडी गर्म कर रहा है।

बड़े-बड़े पहलवानों की तरह वर्जिश करते हुए इस छोटे-से बच्चे का वीडियो देखने में कितना ही मजेदार क्यों न लगे, लेकिन एक सवाल मन में जरूर खड़ा करता है कि कहीं इससे उसकी मासूमियत और इसका बचपन तो नहीं छीन रहा है...

वायरल वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख