Daily Horoscope
✕

Web Viral: चीनी महिला ने जोश में खोया होश, चंद सेकेंडों में चकनाचूर हो गई उसकी 4.5 करोड़ की नई फरारी

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (16:32 IST)
जोश में होश नहीं खोना चाहिए.. यह बात अब उस चीनी महिला को समझ आ गई होगी, जिसकी नई नवेली फरारी कार शोरूम से निकलते ही एक्सीडेंट में बुरी तरह से बर्बाद हो गई। इस चीनी महिला के कार एक्सीडेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
 
बताया जा रहा है कि चीन की एक महिला ने हाल ही में लाल रंग की लग्जरी फरारी खरीदी। इस फरारी कार की कीमत 4.5 करोड़ है। वह महिला जैसे ही शोरूम से कार लेकर निकली, उसके कुछ ही सेकेंड्स के बाद वह अपना संतुलन खो बैठी और उसकी कार सड़क पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी गाड़ियों से टकरा गई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। हालांकि, इस हादसे में महिला व उसके साथियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
 
हादसे का यह वीडियो रोड पर लगे कैमरे में कैद हो गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कार का संतुलन खो देती है और अपनी फरारी को सीधे मेटल ट्रैफिक बैरियर में घुसा देती है। यह फरारी केवल एक बीएमडब्ल्यू से ही नहीं टकराती, बल्कि एक काले रंग की निसान सलून कार में भी घुस जाती है।

वीडियो देखें..


वीडियो सौजन्य: mix club

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख