Hanuman Chalisa
✕

क्या आत्मघाती हमलावर के जनाजे में ही फट गया उसपर बंधा सुसाइड बम, जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 21 जून 2018 (11:57 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों जनाजे के दौरान बम विस्फोट का एक वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा कि यह कश्मीर के एक आत्मघाती हमलावर के जनाजे के जुलूस का वीडियो है, जिसमें आतंकवादी के मृत शरीर पर बंधा सुसाइड बम अचानक फट जाता है।

क्या है दावा...

इस वायरल वीडियो के साथ लिखा हुआ है- 'कश्मीर में एक सुसाइडर आतंकवादी को पुलिस ने उसके सुसाइड करने के पहले ही मार गिराया। वहां के मुस्लिम उसे मसीहा बताकर आतंकवादी के जनाजे में भारी संख्या में एकत्र हुए, पर भूल गए कि उस आतंकवादी के बदन पर अभी सुसाइड बम बंधा है जो एक्टिवेट है'। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जनाजे के जुलूस के दौरान एक बम विस्फोट हो जाता है।


क्या है सच..

दरअसल, यह वीडियो साल 2012 का है, लेकिन कश्मीर का नहीं बल्कि सीरिया का। यह जनाजा विपक्ष के एक कार्यकर्ता अब्दुल हादी अल-हलाबी का था, जिसकी हत्या सीरियाई सरकार के एक गुप्तचर ने की थी। अल-हलाबी के जनाजे के जुलूस के दौरान एक कार बम का विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। यह खबर उस वक्त द न्यूयॉर्क टाइम्स में भी आई थी।

हमारी पड़ताल में कश्मीर के आत्मघाती हमलावर के जनाजे के दौरान उसपर बंधे बम के फटने का दावा करने वाला यह वीडियो झूठा निकला।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख