biodatamaker

क्या मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही कांग्रेसियों ने मनाई बीफ पार्टी..जानिए सच..

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (15:54 IST)
‘कांग्रेस मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही भारत में गौ हत्या हुईं केरल में, गौ मांस की पार्टी मनाई कांग्रेस कर्मियों ने, क्या मीडिया ने ये खबरें कवरेज में कभी लीं, नहीं !! क्योंकि MediaIsAntiHindu – इस मैसेज के साथ 5 तस्वीरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही केरल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर गौ हत्या की और बीफ पार्टी मनाई। लेकिन हिंदू-विरोधी मीडिया ने इन खबरों को प्रकाशित नहीं किया।

फेसबुक पेज ‘हिंदुत्व को बचाना है भगवा लाना है Mission 2024 Successfull’ ने 16 जुलाई को जैसे ही उपरोक्त मैसेज के साथ फेसबुक पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं, तो लोगों ने इसे धड़ाधड़ शेयर करना शुरू कर दिया। कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही पोस्ट अपने टाइमलाइन पर भी शेयर किया है।

अब जानते हैं.. क्या है सच..

जब हमने पहली तस्वीर को गूगल इमेज सर्च के जरिये ढूंढा, तो हमें पिछले साल मई की कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं। दरअसल, केंद्र सरकार ने 23 मई 2017 को एक अधिसूचना जारी करके मवेशी बाजार से पशुओं के वध के लिए उनकी खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया था।

केंद्र सरकार की इस अधिसूचना का केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, मेघालय और त्रिपुरा सरकारों ने विरोध किया था। केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बछड़ा काटा गया था और कई अन्य जगह बीफ पार्टी की गई थी। यह तस्वीर उस दौरान की है। दूसरी तस्वीर भी उसी घटना की है।

 
अब बात करते हैं तीसरी तस्वीर की, जिसपर ‘gritty images Hindustan times’ का वाटरमार्क्स साफ देखा जा सकता है। हमें gritty images पर यह तस्वीर भी मिल गई। लेकिन यह तस्वीर भी अभी की नहीं, बल्कि अक्तूबर 2015 की है, जब कवि सुबोध सरकार और पश्चिम बंगाल के पूर्व मेयर बिकास रंजन भट्टाचार्य ने बीफ बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बीफ खाया था। ऐसे ही तीसरी और चौथी तस्वीर को भी सिर्फ इस गलत संदेश को फैलाने के लिए पोस्ट किया गया है।

हमारी पड़ताल में कांग्रेस के मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही कांग्रेसियों द्वारा गौहत्या कर बीफ पार्टी करने की यह तस्वीरें झूठी साबित हुईं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख