Daily Horoscope
✕

क्या सितंबर के पहले हफ्ते में 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, जानिए सच..

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (15:40 IST)
सोशल मीडिया पर काफी दिनों से सितंबर के पहले हफ्ते में 6 दिन बैंक बंद रहने का एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में बताया जा रहा है कि 2 सितंबर को रविवार, 3 को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। 4 और 5 सितंबर बैंककर्मियों की हड़ताल रहेगी, इसलिए बैंक केवल 6 व 7 सितंबर को ही खुलेंगे। 8 को सेकेंड सैटर्डे के कारण अवकाश रहेगा और 9 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

आपको बता दें कि यह एक फेक मैसेज है। इन अफवाहों पर वित्त मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा है कि 2 सितंबर को रविवार होने के चलते और 8 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार होने के चलते बैंक बंद होंगे। बाकी दिन बैंक खुले रहेंगे और सभी काम होंगे। लेकिन जिन राज्यों ने जन्माष्टमी के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया है, सिर्फ वहीं 3 सितंबर को बैंक बंद होंगे।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान देशभर के एटीएम पूरी तरह से काम करेंगे और इस सिलसिले में बैंकों को एटीएम में कैश रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि सिर्फ RBI के कर्मचारी ही प्रोविडेंट फंड और पेंशन से संबंधित मांगों के लिए 4-5 सितंबर को सामूहिक हड़ताल पर जा रहे हैं। इसका अन्य पब्लिक और प्राइवेट क्षेत्रों के बैंकों के संचालन पर अधिक असर नहीं पड़ेगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख