suvichar

क्या अमेजॉन पर बिक रही हैं अटलजी की अस्थियाँ.. जानिए सच..

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (14:13 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजॉन पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयीजी की अस्थियां और राख बिक रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह एक्सक्लूसिव ऑफर अमेजॉन दे रहा है। कहा जा रहा है कि इन अस्थियों के साथ तांबे का कलश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लिखी किताब भी मिलेगी। इसकी कीमत 899 रुपए रखी गई है।

इस वायरल तस्वीर में प्रोडेक्ट रिव्यू भी हैं। एक ग्राहक लिखता है- प्रॉडक्ट शानदार है लेकिन अस्थियां काफी कम हैं। ज़रूर कुछ कांग्रेसियों और AAP के लोगों ने अस्थियां चुरा ली होंगी।

इस वायरल तस्वीर के साथ मैसेज में लिखा गया है- ‘अटलजी के मरने के बाद जिस तरह उनकी राख तक से जो सियासत की जा रही है वो बेहद दुखद है। अटलजी के नाम से अस्थि कलश तक बिकना चालू हो गए हैं। यह भारत रत्न प्राप्त एक महान व्यक्तित्व का अपमान नहीं तो और क्या है।’

क्या है सच..

वायरल मैसेज की पड़ताल के लिए हमने अमेजॉन पर अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां ढूंंढी, लेकिन हमें ऐसा कोई प्रॉडक्ट नहीं मिला। आगे की पड़ताल में पता चला कि ‘यो यो मोदी’ नाम से ट्विटर हैंडल चलाने वाले शख़्स ने व्यंग्य करते हुए यह तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे अन्य यूजर्स सच मान बैठे।

इस अकाउंट से बीजेपी, कांग्रेस, मीडिया के कई लोगों को टैग करके इस तस्वीर को पोस्ट किया गया था। यूजर ने एक ट्वीट में स्वीकार भी किया है कि यह तस्वीर फेक है और उसी ने शेयर की थी।

हमारी पड़ताल में अमेजॉन पर अटलजी की अस्थियां  बिकने की तस्वीर फर्ज़ी निकली।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

अगला लेख