dharma sangrah
✕

एक बदनाम आश्रम 3 रिव्यू: थक गई है बाबा निराला की यह सीरिज

Updated: गुरुवार, 9 जून 2022 (17:35 IST)
प्रकाश झा ने बॉबी देओल को लेकर ऑश्रम का पहला सीज़न बनाया था तब भी यह बहुत ज्यादा दमदार सीरिज नहीं थी। लेकिन सीरिज़ को इतना देखा गया कि नए रिकॉर्ड बन गए। लोकप्रियता की नई ऊंचाइयां हासिल कर ली। और, फिर शुरू होता है इस लोकप्रियता का फायदा उठाना। तुरंत आश्रम सीजन 2 हाजिर कर दिया। यह पहले सी‍ज़न की तुलना में कमतर था, लेकिन लोगों ने हाथों-हाथ लिया तो तीसरा सीज़न आना स्वाभाविक था। बदलाव ये हुआ कि नाम 'आश्रम' की जगह 'एक बदनाम आश्रम 3' कर दिया, बाकी सब कुछ देखा दिखाया सा या दोहराव से भरा लगता है। 
 
जैसा कि सभी जानते हैं कि इसकी कहानी उनक बदमाश बाबाओं के बारे में है जो धर्म की आड़ में तमाम तरह के षड्यंत्र रचते हुए अपना उल्लु सीधा करते हैं। बाबा निराला (बॉबी देओल) के कारनामे और उसकी इच्छाओं को हम पहले दो सीज़न में देख चुके हैं। तीसरे सीज़न में उन बातों को आगे बढ़ाया गया है। पॉवर के प्रति बाबा की चाहत इतनी बढ़ जाती है कि वे अपने आपको 'भगवान' कहलाना पसंद करते हैं। इनके साथ कुछ ट्रैक जोड़ कर कहानी को आगे बढ़ाया गया है। 
दरअसल सीरिज के लेखकों के पास सीज़न तीन के लायक मसाला ही नहीं था। चूंकि सीज़न 3 बनाना था, इसलिए किसी तरह बना दिया गया। लगभग 45 मिनट के दस एपिसोड हैं जो कायदे से 15 मिनट के होने चाहिए थे क्योंकि बात कहने को कम थी इसलिए इसे रबर की तरह खींचा गया जिससे सीरिज उबाऊ बन गई है। कुछ दृश्य तो बेहद बोरिंग है। कहानी बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है। सीज़न 3 में ज्यादा नया नहीं है, सब कुछ दोहराया सा लगता है इस कारण दर्शकों की रूचि घटती जाती है। 
 
बॉबी देओल अब बाबा निराला के रोल में जम गए हैं। इस सीज़न में उनके अभिनय में निखार आया है। उनके किरदार की विशेषताएं अब दर्शकों को पसंद भी आ रही है। चंदन रॉय सान्याल की एक्टिंग शानदार रही। ईशा गुप्ता को भी इस बार जोड़ा गया, लेकिन उनका रोल कुछ खास नहीं है। अन्य अभिनेताओं की एक्टिंग भी उम्दा है। 
 
आश्रम 3 के अंत में आश्रम 4 आने की बात कही गई है। जरूरत है अब इसमें कुछ बदलाव लाने की। प्रकाश झा काबिल निर्देशक हैं और यदि वे चौथा सीज़न ला रहे हैं तो कुछ नया करने की जरूरत है क्योंकि अब यह सीरिज मोनोटोनस लगने लगी है। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख