Hanuman Chalisa
✕

Vat Savitri Vrat : पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत के दिन इस तरह करें बरगद की पूजा

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 6 जून 2024 (11:50 IST)
vat savitri vrat 
 
Highlights 
 
* भारत के पूज्यनीय वृक्षों में वट/ बरगद महत्वपूर्ण है। 
* वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर किय जाता है। 
* वैदिक धर्म में वट वृक्ष का काफी महत्व माना गया है। 

ALSO READ: Vat Savitri Vrat : वट सावित्री व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां वर्ना पछताएंगे
 
 
Vat Savitri Amavasya Vrat : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज वट सावित्री अमावस्या व्रत किया जा रहा है। इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जा रही है। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत किया जाता हैं। इस दिन व्रत-उपवास रखकर बरगद की पूजा की जाती हैं तथा पीपल और शमी वृक्ष का पूजन  किया जाता हैं। स्कंद पुराण के अनुसार वट सावित्री अमावस्या और पूर्णिमा के दिन व्रत करना चाहिए। 

ALSO READ: Shani Jayanti Vat Savitri vrat : 6 जून को शुभ योग में शनि जयंती और वट सावित्री व्रत, कर लें 5 कार्य
 
आइए जानते हैं किस तरह करें बरगद की पूजा... 
 
वट सावित्री अमावस्या पर पूजा विधि : Vat Savitri Vrat Pooja Vidhi 2024 
 
* वट सावित्री अमावस्या के दिन सुहागन महिलाएं सुबह उठकर अपने नित्य क्रम से निवृत होकर स्नान करके शुद्ध वस्त्र या नए वस्त्र धारण करें। 
 
* फिर 16 श्रृंगार करें। 
 
* इसके बाद पूजन के सभी सामग्री को डलिया या थाली में सजा लें। 
 
* बरगद/वट वृक्ष के नीचे जाकर वहां पर सफाई कर सभी सामग्री रख लें। 
 
* सबसे पहले सत्यवान एवं सावित्री की मूर्ति स्थापित करें। अब धूप, दीप, रोली, सिंदूर से पूजन करें। 
 
* लाल कपड़ा सत्यवान-सावित्री को अर्पित करके फल समर्पित करें। 
 
*  फिर बांस के पंखे से सत्यवान-सावित्री को हवा करें। 
 
* बरगद के पत्ते को अपने बालों में लगाएं। 
 
* अब धागे को बरगद के पेड़ में बांधकर अपनी श्रद्धानुसार 5, 11, 21, 51 या 108 बार परिक्रमा करें। 
 
* इसके बाद सावित्री-सत्यवान की कथा सुनें या पढ़ें। 
 
* इसके बाद घर में आकर उसी पंखे से अपने पति को हवा करें तथा उनका आशीर्वाद लें। 
 
* शाम के वक्त एक बार मीठा भोजन करें।  
 
* तत्पश्चात अपने पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
ALSO READ: Vat savitri vrat 2024: वट सावित्री अमावस्या व्रत पर इन मंत्रों से करें पूजा तो मिलेगा तुरंत फल

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

सभी देखें

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

अगला लेख