ramcharitmanas
✕

विंड चाइम क्या है, जानिए इसे घर में लगाने के 5 खास चमत्कारिक फायदे

Updated: मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (14:17 IST)
चायनीज ज्योतिष फेंगशुई में विंड चाइम का बहुत महत्व है। भारत में भी इसका उपयोग प्राचीन काल से ही होता आया है। आओ जानते हैं कि यह क्या होती है और क्या है इसके 5 खास चमत्कारिक फायदे।
 
 
क्या होती है विंड चाइम : छोटी-छोटी घंटियों के बंच को विंड चाइम कहते हैं। यह कई प्रकार की घंटियों से बनती है। इसीलिए यह कई तरह की वैरायटी में मिलती है। जैसे गोल स्तूप जैसी घंटी, हिन्दू मंदिरों की घंटियों जैसी घंटी या पतली नली वाली। भारी, हल्की, बड़ी, छोटी और रंगीन कई तरह की घंटियां बाजार में मिलती है जिन्हें पवन घंटी भी कहते हैं। इसके आलावा मेटल, क्रिस्‍टल, बांस, लकड़ी और फाइबर के विंड चाइम देखने को मिलते हैं। साथ ही मिट्टी के विंड चाइम भी मौजूद हैं। इनमें बांस और मिट्टी के विंड चाइम की विशिष्‍ट आवाज के कारण आजकल ये बहुतायत प्रयोग किए जा रहे हैं।
 
क्या करते हैं इन्हें : इसे घर के मुख्य दरवाजे, मध्य के दरवाजे या खिड़कियों में लटकाते हैं। फूलों और पक्षियों के साथ भी इनका मधुर रिश्‍ता है। इस कारण लोग बकायदा इसे अपने छोटे से गार्डन और लॉन में छोटे पेड़-पौधों के साथ लगा देते हैं। टैरेस, दरवाजे, गार्डन या फिर लॉन में पेड़-पौधों में लगाकर प्रकृति के मधुर संगीत का मजा लीजिये।
 
5 फायदे :
1. इससे घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
 
2. घर में खुशियों का माहौल बना रहता है और रिश्तों में सुधार होता है।
 
3. इससे घर में सुख, शांति और संपन्नता आती है।
 
4. इससे वास्तु दोष मिटता है और भाग्योदय होता है।
 
5. इससे घर की सुंदरता बढ़ती है। 

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

04 October Birthday: आपको 04 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख