sundarkand

यदि चाहते हैं संतान तो घर में लगाएं वास्तु के ये चित्र, 11 टिप्स

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (07:59 IST)
माता-पिता के लिए संतान सुख दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। अगर शादी के कुछ वर्ष हो गए हैं और चाह कर भी संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए शारीरिक चिकित्सा के साथ-साथ अगर वास्तु के ये 11 टिप्स भी आजमा लेंगे तो हो सकता है कि सन्तान प्राप्ति के योग बन जाए।
 
 
1. ऐसे दंपति जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, वे अपने शयन कक्ष में श्रीकृष्ण के बालरूप की तस्वीर लगाएं।
 
2. यदि आप श्रीकृष्ण के बालरूप वाली तस्वीर नहीं लगाना चाहते हैं तो किसी हंसते-मुस्कुराते सुंदर बालक की तस्वीर भी लगा सकते हैं। 
 
3. यदि श्रीकृष्ण के बालरूप की तस्वीर लगाएंगे तो इसके दो फायदे होंगे। पहला यह कि संतान सुख मिलेगा तथा दूसरा यह कि संतान श्रीकृष्ण जैसी गुणवान भी होगी।
 
4. संतान सुख में बाधा होने पर शयनकक्ष में हाथी का चित्र या प्रतिमा रख सकते हैं।
 
5. माना जाता है कि संतान सुख पाने के लिए अपने बिस्तर में हरे रंग की बांसुरी को छुपाकर रखें।
 
6. पत्नी को हमेशा पति के बाएं ओर सोना चाहिए। पति-पत्नी का बिस्तार छत की बीम के नीचे नहीं होना चाहिए।
 
7. ईशान कोण में कोई भी वास्तु दोष जैसे भारी निर्माण, ईशान कोण का कटा होना या ऊंचा होना, सीढ़ियां, टॉलेट आदि का होना संतान सुख होने में रुकावट डालता है। अतः ईशान कोण में कोई भी वास्तु दोष है तो सर्वप्रथम उस दोष का उपाय करें। 
 
8. घर का मुख्य द्वार, पश्चिम के पुष्पदंत पद (पद संख्या  20) या उत्तर दिशा में मुख्य पद (पद संख्या 27) या उत्तर में ही सोम/कुबेर पद (पद संख्या  29) में खोले जाने पर पुत्र संतान होने की सम्भवना प्रबल रूप से बढ़ जाती है। 
 
9. घर का मुख्य द्वार अगर पूर्व दिशा के पर्जन्य पद (पद संख्या  2) में खुलता हो तो कन्याएं जन्म लेती हैं। 
 
10. बृहस्पति ग्रह संतान का नैसर्गिक कारक है। बृहस्पति को बल दें। 
 
11. पति पत्नी को हो सके तो वायव्या दिश के कमरे में सोना चाहिए। गर्भधारण करके के बाद दम्पत्ति को दक्षिण या नैऋत्य भाग के शयन कक्ष सोना चाहिए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (14 से 20 सितंबर 2026): जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान?

अगला लेख