dharma sangrah
✕

घर में रख रहे हैं लकड़ी का सामान तो जानिए 5 वास्तु टिप्स

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (17:55 IST)
हर घर में लकड़ी का सामान होता है। लकड़ी के सामान में क्या होना चाहिए और क्या नहीं यह भी वास्तु अनुसार ध्यान देने वाली बात है, क्योंकि कई बार लकड़ी से भी वास्तुदोष निर्मित होने की संभावना रहती है। अत: यहां पर जानिए लकड़ी के 5 बेहतरीन वास्तु टिप्स।
 
 
1. गुलाब की लकड़ी : घर में गुलाब की लकड़ी रखना शुभ होता है। कुछ लोग इसकी मूर्ति बनाकर रखते हैं तो ध्यान रखें कि गुलाब की लकड़ी की गणेश, हनुमान या श्रीकृष्ण-राधा की सुंदर और छोटी-सी मूर्ति ही ही होना चाहिए और मूर्ति सिर्फ एक ही हो। मूर्ति पूजा के लिए नहीं, यह घर की शोभा बढ़ाने के लिए हो।
 
2. कदं‍ब की लकड़ी : अन्‍य सजावटी वस्‍तुएं, जो भी आप रखना चाहते हैं वह कदंब की लकड़ी की हो। जैसे हाथी, हंस, बुद्ध की मूर्ति, ऊपर लटकाने के लिए डलिया, टोकरी, घोड़ा, पानदान, गुलदस्ता आदि। उल्लेखनीय है कि यदि ठोस चांदी का हाथी बनाएं तो लकड़ी का न रखें।
 
3. सागौन और शीशम : बबूल, स्टील, प्लायवुड के सोफा सेट और पलंग से बेहतर शीशम की लकड़ी का सोफा और पलंग होता है। यह नहीं हो तो सागौन या सागवानी की लकड़ी बेहतर होती है। डाइनिंग सेट, साइन बोर्ड, कोनर्स, तिजोरियां, बक्से, अलमारियों से लेकर छोटे डिब्‍बे, ट्रे, पेन स्‍टैंड आदि सभी शीशम के हो तो बेहतर है। सभी में सुंदर नक्‍काशी होना चाहिए। पूजाघर भी सागौन या शीशम का हो तो बेहतर है। घर की सीढ़ियां या फर्श यदि लकड़ी की रखना  चाहते हैं तो इन्हीं की रखें।
 
4. चंदन की लकड़ी : पूजा के लिए सिर्फ एक बट्टी या टुकड़ा। प्रतिदिन चंदन घिसते रहने से घर में सुगंध का वातावरण निर्मित होता है। सिर पर चंदन का तिलक लगाने से शांति मिलती है। जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घीसा जाता है और गरूड़ घंटी की ध्वनि सुनाई देती है, वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है। ध्यान रखें कि चंदन का कोई भी फर्नीचर नहीं होना चाहिए क्योंकि चंदन एक पवित्र लकड़ी होती है। हां पूजाघर बनवा सकते हैं।
 
5. बांस : घर में बांस का पौधा या पेड़ होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसके बदले आप बांस की बांसुरी रखें घर में। बांस निर्मित बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है, वहां के लोगों में परस्पर प्रेम तो बना रहता है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
 
बांसुरी को आपकी उन्नति और प्रगति का सूचक बताया गया है। बांसुरी घर में मौजूद वास्तु दोष को भी दूर करता है। बांस से बनी बांसुरी की अहमियत काफी ज्यादा है। घर में प्रवेश करने वाले दरवाजे पर दो बांसुरी को क्रॉस करके लगाने से मुसीबतों से काफी हद तक पीछा छूट जाता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन, करियर और समृद्धि में होगी तरक्की

Annual Numerology 2027 : क्‍या जन्मतिथि 6, 15 या 24 है? मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख