Hanuman Chalisa
✕

अगर ठीक है आपके पॉकेट का वास्तु, तो कभी नहीं रहेगी धन की कमी...

Updated: मंगलवार, 24 मई 2016 (17:01 IST)
आप भी अपनाएं पर्स के वास्तु के महत्वपूर्ण टिप्स...  
 

 
आय बढ़ाने या फिजूल खर्चों में कमी करने के लिए पर्स (पॉकेट) का वास्तु भी ठीक करने की आवश्यकता होती है। पर्स में सिक्के और नोट दोनों को ही अलग-अलग स्थानों पर रखना चाहिए।

पर्स में पैसा रखा जाता है अत: इस संबंध में वास्तु द्वारा कई महत्वपूर्ण टिप्स बताएं गए हैं, जिन्हें अपनाने पर व्यक्ति को भी धन की कमी का एहसास ही नहीं होता है।

- प्रत्येक जन्म दिवस पर अपने पर्स में एक नोट (छोटा या बड़ा) पर अपने पिता या माता के हाथों से केसर का तिलक लगा कर पूरे वर्ष के लिए रख दें। अगले जन्मदिवस पर किसी कन्या को दें। पुनः माता या पिता से तिलक करवा कर वर्ष हेतु रख लें।

- पर्स में सिक्कों की व्यवस्था अलग हो तथा बंद करके रखें। पर्स खोलते समय सिक्का नीचे नहीं गिरना चाहिए। इससे अपव्यय बढ़ता है।

- अपने पर्स में किसी पूर्णिमा को लाल रेशमी कपड़े में चुटकी भर या 21 दाने अखंडित चावल बांधकर छुपाकर रखने से बेवजह खर्च नहीं होता है।

- पर्स बाईं जेब में रखना अति शुभ माना गया है।

- पर्स में चाबी को ना रखें।

 

 

- पर्स में रुपए कभी भी मोड़ या फोल्ड करके ना रखें।

- पर्स में कभी भी रुपयों के साथ कोई बिल-रसीद या टिकट ना रखें इससे विवाद बढ़ता है।

- पर्स में कभी भी बीड़ी/सिगरेट या गुटखा आदि ना रखें।

- रात्रि में सोते समय पर्स कभी भी सिरहाने ना रखकर उसे हमेशा अलमारी में रखें।

- शौच के समय या शौचालय में पर्स आगे वाली जेब में रखें।

- यदि पर्स कभी फट या कट जाए, तुरंत बदल दें।

- यदि कर्ज का ब्याज देना हो तो वह रुपए पर्स में भूलकर भी ना रखें, रखोगे तो कर्ज नहीं उतरेगा बल्कि और चढ़ने की संभावना रहेगी।



Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

अगला लेख