suvichar

बेडरूम में चैन की नींद कैसे पाएं, पढ़ें 10 सरल वास्तु टिप्स

Updated: गुरुवार, 8 जून 2017 (15:58 IST)
* घोड़े बेचकर चैन की नींद सोना है तो ऐसा रखें अपना शयन कक्ष 
 
अपने शयन कक्ष में नींद के लिए अगर अनुकूल वातावरण हो तो सोने पर सुहागा होता है। शारीरिक, मानसिक ऊर्जा की प्राप्ति तथा शिथिलता को समाप्त करने के लिए इस प्रकार का सोना अति आवश्यक है। 
 
चीनी शास्त्र में इसे ऊर्जा एकत्र करने का माध्यम कहा गया है। जिस स्थान पर हम दिनचर्या का एक तिहाई समय व्यतीत करते हैं, उस शयन कक्ष में यदि इस प्रकार की व्यवस्था हो तो हम घोड़े बेचकर चैन की नींद ले सकते हैं... 

वेबदुनिया विशेष 20 वास्तु टिप्स : धन एवं सुख-शांति हेतु ऐसे बनाएं अपना आशियाना...
 
शयन कक्ष में क्या न रखें... 
 
* शयन कक्ष में जल तत्व से संबंधित कोई सामग्री या प्रतीक नहीं होना चाहिए। 
 
* ऐसी तस्वीरें जिनमें नदी, सागर या जल स्रोत चित्रित हों, उसे नहीं लगाएं। 
 
* द्रव्य पदार्थ से भरी सामग्री भी इस कक्ष में नहीं रखें या बहुत कम रखें जैसे दुग्ध, शरबत की बोतल, शराब आदि।
 
 

 


आलिंगन युक्त चित्रों का प्रयोग - 
 
* शयन कक्ष में स्नेह द्योतक चित्रों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। 
 
* प्रेम करते हंसों का जोड़ा, आलिंगन युक्त मछलियां, अन्य पक्षी या पशुओं का चित्र जो कि हिंसक नहीं हो तथा परस्पर स्नेह की मुद्रा में हो, उनका भी उपयोग इस कमरे में करने से शयनानंद मिलता है।
 
शयन कक्ष में पुष्प का उपयोग - 
 
* फेंग शुई में पुष्प से अग्नि तत्व की ऊर्जा उत्पन्न होती है, ऐसा माना जाता है। इसलिए शयन कक्ष में इनको नहीं रखना चाहिए। 
 
* पुष्प के इस कक्ष में रहने से नींद कम आती है, लेकिन दाम्पत्य जीवन में नीरसता या रोमांस में कमी प्रतीत हो तो इस कक्ष में फूल उपयोगी सिद्ध होते हैं।
 
पानी की टंकी - 
 
*  आपके सोने के स्थान के ठीक ऊपर पानी की टंकी हो तो उससे आपके जीवन में पृथकता, स्थिरता, निराशात्मकता, अकर्मण्यता, ठंडापन आने की आशंका रहती है। इस स्थिति में आपको छत के नीचे कृत्रिम छत या कपड़ा, लकड़ी आदि लगाना चाहिए। 
 
* ऐसी कोई वस्तु लगाना चाहिए जो कि पलंग के ऊपर रहे। 
 
* ऐसी अवस्था में मच्छरदानी लगाकर सोने से भी उसके दुष्परिणाम में कमी आती है।


 
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

11 सितंबर से बनेगा शनि-चंद्रमा का विषयोग: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

09 September Birthday: आपको 09 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख