dharma sangrah
✕

हर तरह के नुकसान से बचना है तो जानें किस दिशा में रखें भारी सामान

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (11:40 IST)
- अशोक पंवार 
 
कई मकानों में पूर्व या उत्तर दिशा के मकानों में टांड बना लिए जाते हैं और अटाला भर दिया जाता है, जबकि इस प्रकार करने से अनेक कष्टों का सामना भी करना पड़ता है और हमें इसका भान तक नहीं होता है। 
 
अकसर देखने में आता है कि हमारे घर का सामान चाहे जो हो, ईशान में या उत्तर-पूर्व की दिशा में रख दिया जाता है। कभी-कभी मशीन भी इस दिशा में रख दी जाती है। ऐसी स्थिति में हमें लाभ के बजाय नुकसान ही मिलता है व निरंतर हानि का सामना करना पड़ता है।
 
हम यदि दक्षिण-पश्चिम में टांड बनाएं तो सामान रखने में अधिक सुविधा होकर अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है। इसी प्रकार मशीन या भारी वस्तु को दक्षिण दिशा में आग्नेय कोण से लेकर नैऋत्य कोण तक रखें तो अधिक सुचारु रूप से चलेगी। मशीनी कार्य करने वाले कारीगरों को भी इसी दिशा में बिठाना चाहिए।
 
अकसर देखने में आया है कि रहवासी मकानों में ऊपरी मंजिलों में रेडीमेड की सिलाई की जाती है, ऐसा गलत है। इस प्रकार करने से मकान की उम्र कम होती है। निरंतर कंपन होने से तनाव भी बढ़ता है। उपरोक्त बातों का ध्यान रखें तो अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख