Hanuman Chalisa
✕

वास्तु : घर में मकड़ी के जाले करते हैं जीवन का बड़ा नुकसान

Updated: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (08:23 IST)
मकड़ी का घर में होना अलग-अलग क्षेत्रों में शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है। सामान्यत: वास्तु कहता है कि घर में मकड़ी जाले दरिद्रता के सूचक हैं, इन्हें तत्काल साफ करना चाहिए। मकड़ी एक जहरीला जीव है जिसका घर में होना बीमारियों की वजह बन सकता है। वास्तु अनुसार मकड़ी के जाले होने से घर में 5 तरह के दोष आते हैं। 
5 तरह के दोष
1. इससे घर की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होती है। 
 
2. इससे घर के मुखिया की प्रगति रूक जाती है। 
 
3. इससे घर में प्रेम और रिश्तों में दूरी आ जाती है। 
 
4.इससे धार्मिक कार्यों का लाभ और पुण्य नहीं मिलता है। क्योंकि भगवान स्वच्छता में रहना पसंद करते हैं। 
 
5. घर में नकारात्मकता, अवसाद और निराशा आने लगती है। मकड़ी का जाला जीवन में उलझनों के बढ़ने का संकेत होता है। 
मकड़ी के शुभ फल 
1.जिस पर मकड़ी गिर जाए उसे नए कपड़े मिलते हैं। 
 
2.मकड़ी मौसम का संदेश देती है। 
 
3.मकड़ी अकारण काटती या नुकसान नहीं पंहुचाती जब तक कि उसे छेड़ा न जाए अत: कुछ स्थानों पर इसे किसानों का साथी माना जाता है। यह चींटीं खत्म कर देती है। 
 
4.अगर आप जाल बुनते हुए मकड़ी देखते हैं तो यह संकेत हैं कि आपको जल्दी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। 
 
5. मकड़ी अगर सपने में भी जाल बुनते दिखे तो यह भी शुभ फलदायक होता है। 
 
6. ऊपर चढ़ती मकड़ी तरक्की का संदेश देती है। 
मकड़ी कैसे भगाएं। 
पिपरमिंट ऑयल का स्प्रे करें।
वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।
मकड़ी के जालों की सफाई हर सप्ताह करने का नियम बनाएं।
घर के बाहर की सफाई न भूलें।
मकड़ियां (Spiders) घर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी जाले बनाती हैं।
घर से मकड़ियों को दूर रखने के लिए पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी से संपर्क साधें।
हॉउस क्लीनिंग सर्विस मकड़ी के जाले अच्छे से साफ कर देंगी। 
जालों को झाड़ते रहें।  
वॉटर होज से स्प्रे करें। 
हाथ में पुराने दस्ताने या मोजे पहन कर ही मकड़ी के जाले साफ करें। 

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख