Hanuman Chalisa
✕

क्या राधा-कृष्ण की प्रतिमा गिफ्ट नहीं करना चाहिए, जानिए सचाई

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (10:22 IST)
radha krishana 
 

- मोनिका पाण्डेय 
 
राधा-कृष्ण को प्यार का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी भी नवविवाहित जोड़े को राधा-कृष्ण की मूर्ति उपहार के तौर पर नहीं देना चाहिए। क्योंकि राधा-कृष्ण का विवाह कभी नहीं हुआ था। वो बस कुछ अवधि तक ही साथ रहे थे।

ऐसे में हिन्दू धर्म में इस चीज को शुभ और अशुभ दोनों ही माना जाता है। राधा-कृष्ण के बीच इतना अधिक प्रेम होने के बावजूद दोनों विवाह के बंधन में नहीं बांध पाएं थे। इसलिए नवविवाहित जोड़े को कभी राधा-कृष्ण की मूर्ति गिफ्ट नहीं करना चाहिए। 
 
वैवाहिक जीवन में आएगा मिठास- 
 
ऐसे तो बेडरूम में भगवान की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन यदि राधा-कृष्ण की तस्वीर हो तो इसे बेडरूम में लगाया जा सकता है। क्योंकि राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बेडरूम में इनकी तस्वीर लगाने से वैवाहिक जीवन में मिठास आती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच तनाव काम होता है और आपस में प्यार और विश्वास बढ़ता है। 
 
किस दिशा में लगाना चाहिए तस्वीर- 
 
अगर आप अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो आप उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं क्योंकि राधा-कृष्ण की मूर्ति लगाने के लिए ये दिशा शुभ मानी जाती है। अगर आपके रूम में अटैच बाथरूम है तो आप तस्वीर को बाथरूम के दीवार पर नहीं लगाएं।

साथ ही आप इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जो तस्वीर लगा रहे हैं उसमें सिर्फ राधा-कृष्ण ही हो, साथ में गोपियों वाली तस्वीर को अपने बेडरूम में नहीं लगाएं। अगर आप राधा-कृष्ण के बचपन की फोटो को लगा रहें हैं तो आप उस तस्वीर को पूर्व दिशा में ही लगाएं।
 
राधा-कृष्ण की तस्वीर की जगह क्या दे सकते हैं- 
 
वैसे तो नव विवाहित जोड़ों के लिए कई तोहफे हो सकते हैं। लेकिन अगर आप भगवन की तस्वीर ही गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप राधा-कृष्ण की मूर्ति की जगह शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति दे सकते हैं।

कृष्ण और राधा को विष्णु और लक्ष्मी का अवतार ही माना गया है, इसलिए ये बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही ये तस्वीर सुख-समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

krishana radha
 


ALSO READ: मंगलवार को क्यों करते हैं नीम के पेड़ की पूजा, क्या होगा इससे

ALSO READ: क्या आपका सोना कहीं खो गया है? जानिए शुभ-अशुभ संकेत 
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका: क्या चीन करेगा भारत पर हमला और बदल जाएगा दुनिया का भविष्‍य?

27 October Birthday: आपको 27 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख