suvichar
✕

पूजा घर और तिजोरी जानिए कुछ खास 5 टिप्स

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (14:47 IST)
हमारे घर में पूजाघर और तिजोरी का स्थान नियुक्त होता है। हमेशा पूजाघर को उत्तर या ईशान दिशा में बनाया जाता है जबकि तिजोरी इस तरह रखी जाती है जिससे कि उसका द्वार उत्तर या ईशान में खुले। दोनों का ही सही दिशा और सही तरीके से रखा होना जरूरी है। आओ जानते हैं इस संबंध में 5 टिप्स।

 
पूजाघर 
1.घर में पूजाघर है तो किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही पूजा घर बनवाएं। यदि वह बनाने की छूट देता है तो किसी वास्तुशस्त्री से संपर्क करके ही पूजाघर बनवाएं। ऐसे इसलिए लिखना पड़ रहा है क्योंकि किसी की कुंडली अनुसार घर में पूजा घर रखना नुकसानदायक होता है। 
 
2.किसी देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्ति या तस्वीर न रखें।
 
3.पूजा घर के अलावा देवी या देवता की मूर्ति या चित्र घर के अन्य किसी हिस्से में न लगाएं।
 
4.किसी भी देवता की दो तस्वीरें ऐसे न लगाएं कि उनका मुंह आमने-सामने हो। देवी-देवताओं की तस्वीर कभी नैऋत्य कोण में न लगाएं, वरना कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने की पूरी संभावना रहती है।
 
5.घर में देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल या हार के सूख जाने पर भी उन्हें घर में रखना अलाभकारी होता है।

 
तिजोरी
1.तिजोरी में हल्दी की कुछ गांठ एक पीले वस्त्र में बांधकर रखें। साथ में कुछ कोड़ियां और चांदी, तांबें आदि के सिक्के भी रखें। कुछ चावल पीले करके तिजोरी में रखें।
 
2.तिजोरी में इद्र की शिशी, चंदन की बट्टी या अगरबत्ती का पैकेट भी रख सकते हैं जिससे उसमें सुगंध बनी रहेगी।
 
3.तिजोरी में 10-10 के नोट की एक गड्डी, कुछ पीतल-तांबें के सिक्के, पीली कौड़ी और दक्षिणावर्ती शंख रखें।
 
4.तिजोरी के सामने भगवान की कोई तस्वीर नहीं होनी चाहिए।
 
5.तिजोरी में एक छोटा सा श्रीफल भी रखें जिसे समय समय पर बदलते रहें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख