dharma sangrah
✕

mitti ka matka : मिट्टी के घड़े (मटके) से जुड़ी है आपकी खुशियां, जानिए 7 काम की बातें

Updated: शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (17:50 IST)
आजकल पहले की तरह लोग मिट्टी के घड़े रखने की बजाय पीने के पानी के लिए अपने घर में आधुनिक फिल्टर, फ्रिज व बोतलों में पानी रखते हैं। वास्तु की बात मानें तो आपको घर में एक मिट्टी का घड़ा या सुराही जरूर रखनी चाहिए जिससे कि आपके घर में खुशहाली आए और आपके सारे संकट दूर हो जाए। यह भी माना जाता है कि मिट्टी का घड़ा अगर घर में हो तो घर से बहुत सारी मुश्किलें अपने आप ही खत्म हो जाती है।
 
वैसे आपने देखा होगा कि गांव के लोग आज भी पानी भरने के लिए सुराही या फिर मिट्टी के घड़े का ही प्रयोग करते हैं। कहते हैं कि पानी से भरी एक सुराही घर में जरूर रखनी चाहिए और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी से भरी सुराही रखने से धन की कभी कमी नहीं होती।
 
तो आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी खास बातें ...
 
- कहते हैं कि अगर आपको किसी वजह से सुराही न मिले तो मिट्टी का छोटा घड़ा रखना भी लाभदायक होता है लेकिन ध्यान रखें कि इसमें हमेशा पानी भरा होना चाहिए।
 
- हमेशा घर में पानी से भरा हुआ घड़ा रखें 
 
- वास्तु के हिसाब से इसे रखने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना बेहतर होता है क्योंकि उत्तर दिशा को जल के देवता की दिशा माना जाता है।
 
- घर में कोई व्यक्ति तनावग्रस्त हैं या मानसिक रूप से परेशान है तो आप उन्हें माटी के घड़े से किसी भी पौधे को पानी देने के लिए कहें, इससे उन्हें लाभ होगा।
 
- मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति को घर में रखने से भी आपकी धन संबंधी परेशानियां तो दूर होती ही हैं और इसी के साथ ही धन की स्थिरता भी बनी रहती है।
 
घर में मिट्टी के पानी भरे घड़े के आगे दीपक लगाने से भी आर्थिक कष्ट दूर होते हैं। 
 
घर में मिट्टी की छोटी-छोटी सजावटी मटकियां रखने से रिश्तों में सौंधापन बरकरार रहता है। 
ALSO READ: विदेश जाने और बसने का है अरमान तो कुंडली से लगाएं सटीक अनुमान

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

अगला लेख