biodatamaker
✕

कैसा है आपके घर का मुख्य द्वार, यह 5 बातें बहुत काम की हैं

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (11:20 IST)
जिन घरों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हों या फिर परिवार के सदस्य किसी गंभीर बीमारी से परेशान रहते हो उस घर में वास्तु दोष हो सकता है। घर के कई हिस्सों में वास्तु दोष हो सकता है जिनमें मुख्य दरवाजा भी है। आइए जानते हैं मुख्य दरवाजे से जुड़े हुए कुछ वास्तु दोष...
 
जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा कभी भी काले रंग में नहीं होना चाहिए। काले रंग के दरवाजे से लगातार धन हानि होती है।
 
घर का मुख्य दरवाजा घर के दूसरे दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। घर का मुख्य दरवाजा छोटा होने से आर्थिक परेशानियां आती है।
 
घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा स्वास्तिक का चिन्ह होना चाहिए इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।
 
घर के मुख्य दरवाजे से कभी भी किसी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए। समय-समय पर उसकी उचित देखभाल और रखरखाव का ध्यान रखना चाहिए।
 
घर के मुख्य द्वार पर गणपति कभी न बनवाएं, गणेश जी के पीठ के पीछे दरिद्रता रहती है। अगर घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी होंगे तो  उस घर में रहने वालों की तरफ उनकी पीठ होगी जो नकारात्मकता और दरिद्रता दे सकती है। समाधान यह है कि दो तरफा गणेश जी द्वार पर लगाए जा सकते हैं।  

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल और शनि का त्रिकोण दृष्टि योग, 5 राशियों के लिए पराक्रम दिखाने का समय

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

अगला लेख