dharma sangrah
✕

फेंगशुई : lock down में 8 रंग सजाएं , खुशी, ऊर्जा और शांति के संग समय बिताएं

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (16:59 IST)
color n fengshui
फेंगशुई भौतिक भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण पर रंगों के गहरे प्रभाव को स्वीकार करता है। रंगों का हमारी जिंदगी में अत्यंत महत्व है। यह हमारी सोच के साथ-साथ सेहत पर भी असर डालता है। घर के लिए जब भी रंगों का चुनाव करना होता है, तो हम कई बातों पर ध्यान देते हैं, जैसे रंग शांति व खुशी का एहसास दे और ऊर्जा व उत्साह को बढ़ाए। फेंगशुई से जानते हैं रंगों के सजीले संसार के बारे में... 
 
पीला रंग
फेंगशुई के मुताबिक पीला रंग आपको खुशी, ऊर्जा और सेहतमंद रहने का एहसास देता है। यह आत्मिक अर्थात अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके घर को आकर्षक बनाता है। साथ ही यह कम्फर्ट और रिलैक्स भी महसूस कराता है।
 
हरा रंग
फेंगशुई के अनुसार हरा रंग ग्रोथ, हेल्थ और ऊर्जा से भरपूर जिंदगी के बारे में कहता है। घर में इस रंग का इस्तेमाल करने से ऊर्जा मिलती है और नवीनता का एहसास होता है।
 
लाल रंग
लाल रंग जुनून, साहस और प्यार को दर्शाता है। फेंगशुई के अनुसार यदि आप अपनी जिंदगी को आनंद, उत्साह व ऊर्जा से भरना चाहते हैं, तो आप लाल रंग का इस्तेमाल कीजिए। चीन में जहां लाल रंग भाग्य और खुशी को बताता है, वहीं भारत में इसे विवाह या सुहागन महिला के साथ जोड़कर देखा जाता है, जबकि पश्चिम देशों में इसे प्यार, रोमांस और पैशन के रूप में देखा जाता है। फेंगशुई में घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग के प्रयोग की सलाह दी जाती है, जिससे उस घर में रहनेवाले लोगों की ख्याति बढ़े।
 
नारंगी रंग
अगर आपको लाल रंग ज्यादा गहरा लगता है, तो आप नारंगी रंग को इस्तेमाल में ला सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार नारंगी रंग एक आशावादी व सोशल कलर है और उमंग को दर्शाता है। यह रंग अच्छे समय को दर्शाता है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल अपने घर में कर सकते हैं।
 
पर्पल (बैगनी) रंग
पर्पल एक वाइब्रेंट रंग है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल विभिन्न सजावटी तत्वों के साथ कर हैं तो यह आपके घर को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। आप पर्पल रंग का इस्तेमाल घर के उस जगह पर कर सकते हैं, जहां पर आप ध्यान लगाते हैं।
 
सफेद रंग
सफेद रंग हमेशा ही घर के माहौल में शांति व स्थिरता लाता है। फेंगशुई के मुताबिक सफेद रंग भोलापन, ताजगी और नई शुरुआत को दर्शाता है। अगर आप घर में सफेद रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको संतुष्टि का एहसास देगा।
 
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग प्रेम का रंग है, जो कोमलता व नाजुकता को बताता है। यह आपके व्यवहार पर एक सुखदायक प्रभाव डालता है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह घर को खुशियों से भर देता है। आप इस रंग का उपयोग घर में हर जगह कर सकते हैं।
 
नीला रंग
फेंगशुई में नीले रंग को न केवल प्रगति व सकारात्मक परिवर्तन का रंग माना गया है बल्कि यह शांति और स्थिरता को भी दर्शाता है। इसके इस्तेमाल से घर में रहने वाले सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है व चिंता से मुक्ति भी मिलती है। फेंगशुई के अनुसार नीला रंग घर के पूर्व में हेल्थ के लिए, दक्षिण में धन के लिए और उत्तर में करियर के लिए सही माना जाता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख