sundarkand

लॉकडाउन में अपनाएं वास्तु के ये 5 टिप्स और गृह कलह से बचें एवं खुशहाल रहें

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:16 IST)
लॉकडाउन के दौरान आप अपने घर को साफ-सुथरा रखने के साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी करें जिससे घर में गृहकलह से बचकर प्रसन्न और खुशहाल रहें। आओ जानते है वास्तु के ऐसे ही 5 उपाय।
 
 
1. पोंछा लगाएं इनसे : फिटकरी के पानी में समुद्री नमक मिलाकर किचन और फर्श पर पोंछा लगाएं। चाहें तो समुद्र नमक में थोड़ा नींबू का रस और कर्पूर भी मिला लें। इसी घोल को बाथरूम और शौचालय में भी उपयोग कर सकते हैं।
 
बाथरूम में खड़े नमक या फिटकरी से भरा एक कटोरा रखें। हर महीने इस कटोरे के नमक या फिटकरी को बदलते रहें। माना जाता है कि हवा में मौजूद नमी के साथ-साथ यह नमक आसपास की नकारात्मक ऊर्जाओं को भी अपने अंदर समाहित कर लेता है। इससे सकारात्मकता का लेवल बढ़ता है।

 
2. खिड़की और दरवाजें : फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। फिटकरी और कर्पूर के छोटे-छोटे टुकड़े को खिड़की, दरवाजा या बॉलकनी में रखने देने से जहां वास्तु दोष दूर होता है वहीं इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है।

3. धूप दें : हिन्दू धर्म में षोडशांग धूप अर्थात 16 प्रकार की धूप देने का उल्लेख मिलता है। अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलाइची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल। इसके अलावा भी अन्य मिश्रणों का भी उल्लेख मिलता है। इसमें आम, नीम की छाल मिलाकर धूप भी धूप देते हैं।

 
या उपले (कंडे) जलाकर यह उपरोक्त सभी मिश्रित सामग्री उस पर डाल दें और उसका धुआं संपूर्ण घर में फैलाएं। धूप देने से मन, शरीर और घर में शांति की स्थापना होती है। रोग और शोक मिट जाते हैं। गृहकलह, पितृदोष और आकस्मिक घटना-दुर्घटना नहीं होती। घर के भीतर व्याप्त सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलकर घर का वास्तुदोष मिट जाता है। ग्रह-नक्षत्रों से होने वाले छिटपुट बुरे असर भी धूप देने से दूर हो जाते हैं।

 
4. कर्पूर जलाएं : घर में प्रतिदिन सुबह और शाम को कर्पूर जलाना चाहिए। माना जाता है कि कर्पूर किसी भी स्थान की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसकी सुगंध से मन एवं मस्तिष्क को शांति मिलती है। हर तरह का तनाव हट जाता है।
 
शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। कर्पूर जलाने से देवदोष,  काल सर्पदोष व पितृदोष का शमन होता है। घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति का निर्माण करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। दु:स्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी। दि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।

 
5. गृह कलह से बचने के लिए करें ये कार्य:- 
लॉकडाउन के चलते इस वक्त सभी लोग घर में ही है। यह सुनने में आ रहा है कि घर में ही रहकर अप गृहकलह बढ़ने लगे हैं। बच्चे और महिलाएं संकट में हैं। ऐसे में घर में खुशनुमान माहौल नहीं रहता। सभी के चेहरे लटके हुए या उदासी से भरे हुए रहते हैं। यदि ऐसा है तो आप करें निम्नलिखित 6 कार्य।
 
 
1. कहीं से ऐसे चित्र लेकर आएं जिसमें हंसता-मुस्कुराता संयुक्त परिवार हो। उसे लाकर आप अपने अतिथि कक्ष में लगा दें, जहां पर सभी की नजर आते-जाते पड़ती रहें। यदि आप दूसरों के चित्र न लगाना चाहते हैं तो खुद के ही परिवार के सदस्यों का प्रसन्नचित्त मुद्रा में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में एक तस्वीर लगाएं। इसमें परिवार के सभी सदस्य होने चाहिए और उनके चेहरे प्रसन्नचित्त मुद्रा में होने चाहिए।
 
 
2. यदि पति और पत्नी में तनाव है या किसी कारणवश प्यार का संबंध स्थापित नहीं हो पा रहा है तो आप अपने शयन कक्ष में राधा-कृष्ण का एक सुंदर-सा चित्र लगा सकते हैं।
 
3. यदि आप राधा-कृष्ण का चित्र नहीं लगा सकते हैं तो हंसों के जोड़े का सुंदर-सा मन को भाने वाला चित्र लगा सकते हैं।
 
4. इसके अलावा हिमालय, शंख या बांसुरी के चित्र भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें, उपरोक्त में से किसी भी एक का ही चित्र लगाएं।
 
5. यदि शयन कक्ष अग्निकोण में हो तो पूर्व-मध्य दीवार पर शांत समुद्र का चित्र लगाना चाहिए।
 
6. शयन कक्ष के अंदर भूलकर भी पानी से संबंधित चित्र न लगाएं, क्योंकि पानी का चित्र पति-पत्नी और 'वो' की ओर इशारा करता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Guru Gochar 2026: गुरु का बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Surya Gochar 2026: नाग पंचमी पर स्वराशि सिंह में सूर्य देव का प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख