suvichar
✕

यहां धन रखने से धन घटता और बढ़ता है कर्ज

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (10:31 IST)
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार धन या ज्वेलरी रखने की उचित दिशा होती है। यदि उचित दिशा या स्थान पर धन रखेंगे तो धन बढ़ेगा और बरकतर रहेगी बरकरार परंतु यदि उचित दिशा में नहीं रखा तो धन घटगे भी और कर्ज भी बढ़ जाएगा। तो आओ जानते हैं धन रखने की उचित दिशा।
 
 
इस जगह धन ना रखें : दक्षिण-पूर्व के बीच की दिशा को आग्नेय कोण कहते हैं। यहां धन रखने से धन घटता है। आमदानी से अधिक खर्च होता है जिसके कारण कर्ज की स्थिति बनी रहती है। इस के बाद यदि धन को दक्षिण दिशा में रखा तो नुकसान तो नहीं होता परंतु बढ़ोतरी भी नहीं होती है।
 
दक्षिण और पश्‍चिम के बीच की दिशा को नैऋत्य कोण कहते हैं। कहते हैं कि यहां धन और आभूषण वही व्यक्ति रखता है जिसने गलत ढंग से कमाया हो। मतलब मेहनत का कम होगा। हालांकि कहते हैं कि यहां धन टिकता जरूर है परंतु कब क्या उस धन के साथ हो यह निश्‍चित नहीं है।
 
पश्चिम दिशा में धन और आभूषण रखने से कोई खास लाभ नहीं मिलता है। मान्यता अनुसार यहां धन रखने से बड़ी कठिनाई से धन घर में आता है। पश्चिम और उत्तर के बीच की दिशा को वायव्य कोण कहते हैं। यहां धन रखा हो तो बजट हमेशा गड़बड़ाया रहता है और व्यक्ति कर्ज और कर्जदार से परेशान रहता है। खर्च जितनी आमदनी भी जुटा पाना मुश्किल होता है।
 
इस जगह धन रखें : धन रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर हैं। घर की इस दिशा में नगद और आभूषण जिस अलमारी में रखते हैं, वह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी, उसमें रखे गए रुपए और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।
 
उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा को ईशान कोण कहते हैं। कहते हैं कि यहां पैसा, धन और आभूषण रखने वाला घर का मुखिया बुद्धिमान माना जाता है। यह भी मान्यता है कि यह उत्तर-ईशान में रखे हों तो घर की एक कन्या और यदि पूर्व ईशान में रखे हों तो पुत्र बहुत बुद्धिमान और प्रसिद्ध होता है। पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

Weekly Horoscope: 12 अक्‍टूबर से 18 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर 2026: 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख