Hanuman Chalisa
✕

फेंग शुई के अनुसार ऐसे करें बागवानी

Written By WD
Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2016 (11:58 IST)
प्यारे से पेड़, पौधे, सुंदर फूल भला किसे अच्छे नहीं लगते? लेकिन ज्यादातर लोग इस बारे में बस सोचते ही ज्यादा हैं करते कुछ नहीं हैं। हर घर में थोड़ी-बहुत जगह तो गार्डनिंग के लिए छोड़ी जाती है, लेकिन अकसर यह जगह ऐसे ही बिना उपयोग के पड़ी रहती है। जरा सोचिए यदि थोड़ी-सी मेहनत और अक्ल लगा ली जाए तो आपका घर बन सकता है, एकदम हरा भरा। यह हरियाली आपको प्रकृति प्रेमी का खिताब दिलाएगी सो अलग।
गार्डन बनाने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले आप उसकी जगह तय कर लें। यदि आप फ्रंट में गार्डन बनाना चाहते हैं तो जगह को नाप लीजिए। कितने हिस्से में गार्डन रहेगा? कितना पाथ के लिए छोड़ना है? आदि। अब सीजन के हिसाब से अपने मन पसंद फूल चुन लीजिए। गार्डन को अपनी इच्छा के अनुसार 2 या 3 भागों में बांट दीजिए। अब इन भाग में अलग-अलग तरह के फूल लगाइए जो बहुत सुंदर लगेंगे। गार्डन के बीच में आप चाहें तो गुलमोहर, नीम या आम जैसा बड़ा पेड़ भी लगा सकते हैं।
 
यह पेड़ स्वास्थ के लिए अच्छे तो होते ही हैं, साथ ही साथ गर्मियों में ताजी हवा के लिए इससे बढ़िया कोई उपाय नहीं है। छोटी-छोटी क्यारियां बनाने के बाद बाकी बची जमीन पर मैट ग्रास लगा दीजिए। आप चाहे तो क्यारियों को स्टार, सर्कल या कोई और शेप भी दे सकते हैं।

कभी भी बीजों को यूं ही मत बिखेरिए बल्कि इन्हें ठीक से लगाइए, ताकि बड़े होने पर पौधे अजीब न लगे। हमेशा दो पौधों में कुछ दूरियां रहने दें। इससे पौधों की जड़ों को फैलने में आसानी होती है। आप जब भी गार्डन बनाए अपने घर के हिसाब से बनाए।
गार्डन बनाने और पेड़ लगाने का एक और फायदा यह है कि वे फेंग शुई के प्रभाव को बढ़ा देते हैं। फेंग शुई के अनुसार स्वस्थ और मजबूत पौधे आपके घर में खुशियां लाते हैं, और घर के हर कोने को उत्साह से सरोबार कर देते हैं। फेंग शुई में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पेड़ जैविक तत्वों या तेज को बहुत शक्तिशाली रूप में संचारित करते हैं और नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देना चाहिए।

पेड़-पौधे ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं। चढ़ने वाली बेलें जिन्हें 'क्लाइमबर्स कहा जाता है जैसे, मनी प्लांट को कोने में लगाकर उस जगह की उदासीनता को कम किया जा सकता है। घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।
मुरझा गए या सूख गए पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए। घर के सामने वाले हिस्से में कांटेदार या नुकीले पत्तों वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। इन कुछ बातों पर अमल कर के आप भी फेंग शुई का फायदा उठा सकते हैं। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्‍टूबर, 2026)

21 October Birthday: आपको 21 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख