Hanuman Chalisa
✕

फेंगशुई अनुसार घर में रखें ये 5 प्लांट, धन की होने लगेगी वर्षा

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (11:31 IST)
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। आओ जानते हैं फेंगशुई अनुसार कौनसे 5 प्लांट घर के गमले में उगाने से सकारात्मक ऊर्जा और धन में वृद्धि होती है।
 
 
5 फेंगशुई प्लांट ( 5 Feng Shui 5 Plant ) :
 
1. मनी प्लांट ( Money plant ) : मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है। मान्यता अनुसार यह प्लांट जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है। फेंगशुई के अनुसार इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है और यह सौभाग्य को भी बढ़ता है।
 
2. लिली प्लांट ( Lily plant ) : मान्यता है कि गहरे हरे पत्ते और सफेद फुलों वाला यह प्लांट परिवार के बीच आपसी सामंजस्य, प्यार और सौहार्द बढ़ता है और साथ ही यह सौभाग्यवर्धन भी माना गया है।
 
3. जेड प्लांट ( Jade plant ) : गोल पत्तेवाले जेड प्लांट धन, समृद्धि और खुशी के लिए होता है। इसे घर के अलावा ऑफिस में भी लगा सकते हैं। 
 
4. रबर प्लांट ( Rubber plant ) : चौड़े और लंबे पत्ते वाला यह पौधा बहुत ही सुंदर होता है। आप इसे जहां धन रखते हैं वहां भी लगा सकते हैं। यह धन वृद्धि के साथ ही सौभाग्य का प्रतीक भी है।
 
5. बेम्बू प्लांट : बेम्बू अर्थात बांस का प्लांट खासकर आयु वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लगाते हैं परंतु यह धन और समृद्धि को भी आकर्षित करता है। ग्रीन बेम्बू प्लांट्स के बंडल को लाल रंग के धागे से बांधकर घर में रखना भी बेहद शुभ होता है।

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर 2026: जानें 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

शारदीय नवरात्रि 2026: गज पर आएंगी माता दुर्गा, जानें विदाई की सवारी और देश-दुनिया पर इसका प्रभाव

शुक्र-मंगल का केंद्र योग: किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और लाभ के रास्ते

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 12 से 18 अक्टूबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

अगला लेख