suvichar

यदि घर में है तलघर तो होंगे 7 नुकसान

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (15:09 IST)
तलघर का होना अच्छा और बुरा इस बात पर निर्भर करता है कि वह किसी दिशा और जगह पर है। दूसरी बात यह कि वह किस प्रकार और किस कार्य के लिए है। तीसरी बात कि उसके आसपास क्या-क्या है।
 

 
1.दक्षिण, नैऋत्य, पश्चिम और आग्नेय दिशा के मकान में तलघर है तो यह अच्छा नहीं माना जाता। यदि बेसमेंट इन दिशाओं में बना हुआ हो तो उसका उपयोग भारी सामान रखने या गैराज के लिए करना चाहिए।

 
2. लाल किताब के अनुसार जिन घरों में तलघर होता है उसे शनि का घर कहा गया है। यदि वहां घर के आसपास कीकर, आम या खजूर का वृक्ष है तो यह और पक्का हो जाएगा कि यह शनि का घर है। तलघर वाले घर के पीछे की दीवार कच्ची हो सकती है। यदि वह दीवार गिर जाए तो शनि के खराब होने की निशानी मानी जाती है।

 
3. कहते हैं कि तलघर को छेड़ने या तोड़ने से मुसिबत आन पड़ती है। यदि तलघर है तो इस तलघर को वास्तु अनुसार बनाएं या वह जैसा है उसे वैसा ही पड़ा रहने दें। उसमें उजाले के लिए कभी कोई उजालदान न बनाएं। अर्थात कहने का मतलब यह है कि किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर कोई कार्य करें।

4. तहखाना अंधेरे का प्रतीक है और ऐसा कहते हैं कि यह घर की अधिकतम सकारात्मक ऊर्जा को खा जाता है।

 
5. तहखाना या तलघर हमेशा डर और अशंकाओं को जन्म देता रहता है। इससे मन में नकारात्मकता का विकास होता है और जीवन संघर्ष में चला जाता है।
 
 
6. तहखाने में अक्सर विशेष जीव और जंतुओं का वास हो जाता हैं। वे तहखाने में कहीं भी अपना बिल बना लेते हैं।
 
7. तलघर कभी भी चूल्हे के आकार का नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि यह अशुभ फलदायी होता है। इससे मकान में रहने वालों का जीवन कष्टमय हो जाता है।

 
अन्य हिदायत : 
1.सामान्‍यत: भवन में सीलर्स और बेसमेंट में कमरे बनाने से बचना चाहि‍ए, जो रोड लेवल से नीचे हों। तलघर बनाना जरूरी हो तो वास्‍तु के अनुसार तलघर या बेसमेंट बनाते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहि‍ए। बेसमेंट को कुछ हद तक रोड लेवल के ऊपर रखें। पूरे प्‍लॉट को कवर करने वाला बेसमेंट उचि‍त होता है।

2.अगर बेसमेंट के कि‍सी एक हि‍स्‍से में ही तलघर बनाना हो तो उसे केवल उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्वी दि‍शा में ही बनाएं। तलघर का प्रवेश द्वार उत्तर-पूर्वी दि‍शा में होना चाहि‍ए। तलघर की दक्षि‍ण-पश्चि‍मी दि‍शा का उपयोग भारी सामान के स्‍टोरेज के रूप में कि‍या जाना चाहि‍ए। उत्तर- पश्चि‍मी और दक्षि‍ण-पश्चि‍मी भाग नौकरों के रहने या कार पार्किंग के लि‍ए उपयोग कि‍या जाना चाहि‍ए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख