Daily Horoscope
✕

फेंगशुई सुझाव : प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ाने के लिए...

Updated: शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (16:01 IST)
कुछ लोग बगैर किसी अतिरिक्त प्रयास के आसानी से प्रसिद्धि प्राप्त कर लेते हैं, जबकि कइयों को कठिन परिश्रम के बावजूद मन मुताबिक सफलता हाथ नहीं आती। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरों से ज्यादा सतर्क और सक्रिय रहना पड़ता है। इसमें फेंगशुई के कुछ सुझाव महत्वपूर्ण और सहयोगी साबित हो सकते हैं। 

 
इसके लिए जरूरी है कि अपने घर के उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में थोड़ा-सा आवश्यक बदलाव लाया जाए। घर या दफ्तर के उत्तरी हिस्से को बढ़ा कर न केवल कामकाज के कई मौके प्राप्त किए जा सकते हैं, बल्कि वह सहजता के साथ पूरे भी किए जा सकते हैं। ऐसा इस हिस्से में जल तत्वों को शामिल कर किया जा सकता है। यह केवल घर के उत्तरी हिस्से के बढ़ने की बात नहीं, बल्कि वैसे लोगों का आपकी जिंदगी में शामिल होने जैसा है, जिनसे आपको सही मार्गदर्शन और सहयोग मिल सकता है।
 
शेष जानकारी, पढ़ें अगले पेज पर...

इसी तरह से दक्षिणी हिस्सा तब सक्रिय हो जाता है जब आपको किसी के सहयोग की जरूरत होती है। दक्षिणी दिशा का संबंध प्रसिद्धि और सम्मान से जुड़ा होता है। कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो दक्षिण दिशा की ओर सामंजस्य की क्रियाशीलता को बनाए रखते हैं। यदि यह सही तरह से काम नहीं करते है तो आपको दूसरों से सम्मान की हानि हो सकती है।
 

ऐसे में आप स्वयं को इस भरी दुनिया में खोया हुआ महसूस करेंगे और बचाव के लिए किसी की तलाश होगी। इसलिए किसी भी नए बिजनेस या पुस्तक प्रकाशन की योजना के लिए तब तक सही समय नहीं आ सकता है, जब तक कि घर या दफ्तर के दक्षिणी हिस्से को सही न कर लें। 
 
आप अपने घर या दफ्तर के दक्षिणी हिस्से का पता कम्पास के जरिए लगा सकते हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और सलाह दिए जा रहे है, जिससे आप दक्षिणी क्षेत्र के प्रभाव को बढ़ाकर लंबे समय तक वास्तविक सक्रियता प्राप्त कर सकते हैं। 
 
अगले पेज पर पढ़ें, फेंगशुई के असरकारी ट‍िप्स...

* अपने लिविंग रूम की दक्षिणी दीवार को लाल रंग से पेंट करवा लें और रोशनी बनाए रखें। या फिर आप लाल पेंटिंग की कुछ तस्वीरें या लाल रंग की पृष्ठभूमि वाली कोई पेंटिंग को भी दीवार पर टांग सकते हैं। आप इस क्षेत्र को कुछ मोमबत्तियों से रोशन कर सकते हैं, जो एक शक्तिशाली ऊर्जा का संचार करेगा।


 
* अपने सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट और डिग्रियों को दक्षिणी हिस्से में रखें।
* दक्षिण दिशा का संबंध अंक 3 और 9 से है, इसलिए आप दक्षिणी हिस्से में जब तस्वीरें या पेंटिंग लगाएं तब उन्हें 3 या 9 के समूह में रखें। आप इन तस्वीरों को लाल रंग के फ्रेम में लगाकर अपनी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।
आपको इस दिशा में कुछ सहयोगी तत्वों का भी इस्तेमाल करना जरूरी है। यदि आप लाल रंग के इस्तेमाल करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं, तो इसकी जगह हरे या भूरे रंग का चयन कर सकते हैं। इन रंगों का संबंध लकड़ी, आग या इनसे संबंधित तत्वों से है।

* अपने बगीचे के दक्षिणी हिस्से में लाल फूलों वाले कुछ पौधे लगाएं या उनके गमले रखें। आप उन पौधों के पास रोशनी के लिए दीपक रख सकते हैं। इन पौधों को घर के भीतर रखना भी अच्छा होगा। यदि आपके पास गार्डन नहीं है तब ऐसा घर के भीतरी हिस्से में भी किया जा सकता है। 


* पक्षियों से सामान्यतः शुभ संदेश आने के संकेत मिलते हैं। इसलिए आप घर के दक्षिणी हिस्से में पक्षियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि पक्षियों को रखना संभव नहीं है तो मोर के पंखों को नौ के समूह में रखा जा सकता है।

* सकारात्मक ऊर्जा के लिए मधुर झंकार देने वाली वस्तु को घर के प्रवेश द्वार पर टांग सकते हैं। वह बांस का हो सकता है, जिसमें पांच से ज्यादा छड़ें होनी चाहिए। ध्यान रहे छड़ों की संख्या पांच नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अंक पांच नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

लेखक के बारे में
मनीषा कौशिक
मनीषा कौशिक जानीमानी युवा टैरोकार्ड रीडर है- टैरो के अलावा अंकशास्त्र, नेम थेरेपी, वास्तु एवं फेंगशुई के क्षेत्र में खास दक्षता रखती है। विविध राष्ट्रीय चैनलों पर विशेषज्ञ सलाह के लिए आमंत्रित की जाती हैं।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्‍टूबर, 2026)

21 October Birthday: आपको 21 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख