• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. वास्तु-फेंगशुई
  6. बिना तोड़फोड़ वास्तु दोष निवारण के साधारण उपाय...
Written By WD

बिना तोड़फोड़ वास्तु दोष निवारण के साधारण उपाय...

ईशान
- आचार्य डॉक्टर संजय

FILE


ईशान का कोना हमेशा स्वच्छ व खाली रखना चाहिए। ध्यान रहे, यहां शौचालय किसी भी हालत में नहीं हो। घर में अग्नि का स्थान वास्तुसम्मत दिशा में होना चाहिए। अग्नि का स्थान आग्नेय कोण है, अतः रसोईघर यथासंभव घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। चूल्हा उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए।


FILE


मुख्य द्वार या खिड़की से चूल्हा दिखाई नहीं देना चाहिए अन्यथा परिवार पर संकट आने की संभावना रहती है।


FILE


पश्चिम दिशा में बैठकर भोजन करने से संतोष, सुख व शांति मिलती है। अतः भोजन कक्ष पश्चिम में होना चाहिए। यदि यह संभव न हो, तो डाइनिंग टेबल पश्चिम दिशा में लगाएं।


FILE


घर की उत्तर और पूर्व दिशाओं में खिड़कियां, द्वार, जाल और बरामदा आदि बनवाएं और खुली जगह रखें। ध्यान रखें, घर का कोई भाग गोलाकार न हो। ध्यान रखें, पड़ोसी की वॉशिंग मशीन, सूखते कपड़े आदि आपके घर की खिड़की से दिखाई न दें।

FILE


घर का ईशान कोण दूषित हो, तो परिवार में अनेक समस्याएं आती हैं। इस दोष से मुक्ति हेतु एक घड़ा बरसात के पानी से भरकर उसे मिट्टी के बर्तन से ढंक कर ईशान कोण में दबा दें।

FILE


द्वार खोलते ही सीढ़ियों का दिखाई देना अशुभ होता है। यदि आपके घर की सीढ़ियां इस स्थिति में हों, तो उनके मध्य एक पर्दा लगा दें।