suvichar
✕

वसंत आता तो है...

Written By WD
Updated: बुधवार, 29 जनवरी 2014 (16:30 IST)
- साधना देवेश
FILE

वसंत आता है जंगलों में
जहां फुर्सत नहीं पाते
कठफोड़वे सारा-सारा दिन
दरख्तों के तनों पर
अपनी नुकीली चोंच से
ताल बजाते।

वसंत आता है
उन मैदानों में
जहां चितकबरे हिरनौटे
भरते हैं कुलांचे,
हवा की भीनी महक
वृक्षों के घने झुरमुटों में
संग लिए फिरती है
वनस्पतियों की गंध।

वसंत आता है
उन बागानों में
जहां घास के विस्तार के साथ
रंग-बिरंगी फूलों की क्यारियां
देती हैं परिन्दों को सुख।

वसंत आता है सुनने
रात की रहस्यमय पदचापें
अंकुर अंखुआने की आहटें लिए
भोर संजो लाती है
सूरज का उजाला।

वसंत आता है
उन वनवीथियों में
जहां पतझारी बिछौनों पर
धरी रहती है
शीत ऋतु की कासनी हंसी।

वसंत आता है
उन कछारों में
जहां सिमटकर चलती नदी के कगार पर
थमे दरख्तों की
अकिंचन टहनियां
कोंपलों की सौगात पा
हो उठती हैं धन्य-धन्य।

वसंत आता तो है
पर नहीं गाता है इन दिनों शुद्ध,
कंठ उसका
क्यों रह-रह हो जाता है अवरुद्ध?
प्रकृति का कुपित स्वर सुन
हलरता है समंदर, भूकम्प बरपाता,
घरोंदे ढहा कर/कांपती भूमि पर
हवा में बारूद का धुआं
क्या वसंत महसूस नहीं करता है?
इमारतों से ढंकी-मुंदी गलियों में
लौह राक्षसों की
हुंकारती प्रदूषित हवाओं में
क्या कोई नहीं महसूस करता है
वसंत...

वसंत आता तो है
सब जगह
आकाश में और पलाश पर
आम्रवन में बौर की तलाश पर
बस्तियों के कोलाहल में
परिन्दों की चहकारों-सा
सुन नहीं पाते हम भी
उसका स्वर स्पष्ट
और वह भी
नहीं गाता है इन दिनों शुद्ध।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार में कब से कब तक चलेगा अर्धकुंभ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?