dharma sangrah
✕

मां सरस्वती प्रार्थना

हिन्दी अनुवाद सहित

Written By WD
Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2012 (14:42 IST)
ND

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।

या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥1 ॥

जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की है और जो श्वेत वस्त्र धारण करती है, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली सरस्वती हमारी रक्षा करें ॥1॥

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌।

हस्ते स्फाटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥2॥

शुक्लवर्ण वाली,संपूर्ण चराचर जगत्‌ में व्याप्त, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिंतन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भयदान देने वाली, अज्ञान के अ ंधेरे को मिटाने वाली, हाथों में वीणा, पुस्तक और स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजमान्‌ बुद्धि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलंकृत, भगवती शारदा (सरस्वती देवी) की मैं वंदना करता हूं ॥2॥

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

सभी देखें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?