suvichar

सादगी और निर्मलता का प्रतीक है वसंत पंचमी...

Updated: बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (15:18 IST)
* वसंत पंचमी : प्रकृति के उत्सव का दिन
 

 
 
 
वसंत पंचमी में सूर्य उत्तरायण होता है, जो यह संदेश देता है कि हमें सूर्य की तरह गंभीर और प्रखर बनना चाहिए। सभी ऋतुओं में वसंत ही ऐसी ऋतु है जिसमें सभी ऋतुओं की अपेक्षा धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इस दौरान फसल पकती है। पेड़-पौधों में नई कोपलें फूटती हैं। 
 
वासंती रंग को हिन्दू धर्म में शुभ माना गया है। वासंती रंग (पीला) शुद्ध और सात्विक प्रवृत्ति का परिचायक है। यह सादगी और निर्मलता का भी प्रतीक है। वसंत पंचमी के बारे में यह भी मान्यता है कि इस दिन शिवजी ने पार्वतीजी से विवाह के लिए हामी भरी थी। इस दिन शिवजी का लगन चढ़ा था। 
 
वीणावादिनी मां सरस्वती की आराधना का यह पर्व मंद-शीतल वायु के प्रवाह, प्रकृति की पीली चुनरी के साथ नए उत्साह के संचार का संदेश लाता है। मां सरस्वती को श्वेत रंग पसंद है और चावल सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसीलिए इस दिन मां सरस्वती को चावल का भोग लगाया जाता है।

 

इस दिन वासंती यानी पीले रंग के वस्त्र धारण करने के साथ पीले रंग के चावल, पीला रायता, वासंती पूरियां, पीले लड्डू व केसर की खीर बनाई जाती है। 


 
वसंत के मौसम में सबसे ज्यादा शुक्र का प्रभाव रहता है। ज्योतिषियों की नजर से देखें तो शुक्र काम और सौंदर्य के कारक हैं। इसलिए यह अवधि रति-काम महोत्सव मानी जाती है।

माना जाता है कि इस मौसम में कामदेव अपनी पत्नी रति के साथ पृथ्वी का भ्रमण करते हैं। वसंत कामदेव मदन के प्रिय मित्र हैं और कामदेव धरती पर लोगों में काम भावना जाग्रत करते हैं।
 
वसंत को ऋतुराज कहा गया है यानी सभी ऋतुओं का राजा। वसंत पंचमी यानी प्रकृति के उत्सव का दिन। इस दिन के मुहूर्त को अबूझ मुहूर्त माना जाता है।

अबूझ सावा होता है यानी विवाह के लिए किसी पंडित से मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह दिन अपने आपमें ही खास माना जाता है तथा इस दिन हुए शुभ मांगलिक कार्य ‍जीवन भर शुभता प्रदान करते हैं, इसी वजह से कई जोड़े परिणय सूत्र में बंध जाते हैं। 

 
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन आद्य कालिका माता की जयंती, जानें पूजा का शुभ समय और महत्व

अगला लेख