sawan somwar

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें 11 सफेद और पीली शुभ सामग्री, बदल जाएगी जिंदगी

Updated: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (14:13 IST)
Basant Panchami 2022: 5 फरवरी को बुधादित्य और केदार योग में वसंत पंचमी मनाई जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ माह की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में माता सरस्वती (Maa Saraswati) का जन्मोत्सव और मदनोत्सव बनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा होती है। आओ जानते हैं कि माता सरस्वती को कौनसी सी 11 सफेद और पीली शुभ सामग्री अर्पित करना चाहिए।
 
 
1. पीले और सफेद फूल : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले या सफेद फूल अर्पित करें। 
 
2. पीले और सफेद वस्त्र : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले या सफेद वस्त्र अर्पित करें। इस पूजा करते समय पीले वस्त्र पहनान चाहिए।
 
3. पीले या सफेद पेड़े या मिठाई : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले या सफेद पेठे अर्पित करें। 
 
4. बूंदी : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को बूंदी अर्पित करें।
 
5. केला : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को केला अर्पित करें।
 
6. पीले चावल : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को केसर मिश्रित पीले चावल अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं।
 
7. श्वेत चंदन : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की श्‍वेत चंदन से पूजा की जाती है।
 
8. मधु : मधु अर्थात शहद अर्पित करें।
 
9. गन्ना और गन्ने का रस : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को गन्ना और गन्ने का रस भी अर्पित करें।
 
10. दूध, दही और मक्खन : बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को दूध, दही और मक्खन अर्पित करें।
 
11. अन्य सामग्री : धान का लावा, सफेद तिल के लड्डू, पका हुआ गुड़, श्वेत अलंकार, खोवे का श्वेत मिष्टान, अदरक, मूली, शर्करा, सफेद धान के अक्षत, तण्डुल, शुक्ल मोदक, धृत, सैन्धवयुक्त हविष्यान्न, यवचूर्ण या गोधूमचूर्णका धृतसंयुक्त पिष्टक, पके हुए केले की फली का पिष्टक, नारियल, नारियल का जल, श्रीफल, बदरीफल, ऋतुकालोभ्दव पुष्प फल आदि। पूजा में पेन, कॉपी, किताब, वाद्य यंत्र आदि को शामिल करना चाहिए। 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

उज्जैन में जब निर्माण कार्यों के बीच आए हनुमान मंदिर: जानिए इतिहास, चमत्कार और चौंकाने वाले किस्से

गणेश चतुर्थी का पर्व कब है, 14 या 15 सितंबर, सही तिथि जानिए

अगला लेख