Daily Horoscope
✕

वेलेंटाइन को भेजें प्रेम संदेश

Written By WD
Updated: गुरुवार, 12 फ़रवरी 2009 (15:55 IST)
NDND
कौन कहता है कि मोहब्बत की जुबाँ होती है
ये हकीकत तो निगाहों से बयाँ होती है।

आज फिर छाया है खिलती बहारों का खुशगवार मौसम। आज फिर ले रही हैं तमन्नाएँ अँगड़ाई। आज फिर याद आ रही है उस पहली नजर के पहले-पहले प्यार की। इन्द्रधनुषी रंगों से दमकती शाम की। मयूरपंखी यादों से महकती अलसाई दोपहर की। आज,बस आज, क्यूँ ना कह डाले हम अपने ‍िदल की बात।

सितारों जड़ी चुनर पहने इस मौसम की हर रात गा रही है मोहब्बत के अफसाने और आप फिर भी खामोश है? आज दिन उसका है जो सिर्फ और सिर्फ आपका है। आज अपनी अभिव्यक्ति को दीजिए शब्दों के सुनहरे परिधान। आज अपनी मोहब्बत के हसीन सफर का आगाज कीजिए हमारे साथ। वो जो दुनिया में आपको सबसे जुदा लगता है। उसके लिए भेज दीजिए एक ऐसा संदेश जो सबसे जुदा हो। जो बस उसके लिए हो। उसकी यादों के लिए हो।

कौन जाने वेबदुनिया के मंच से किया आपका इज़हार आपके हमदम का इकरार बन जाए। बस तीन शब्द नहीं, कह डालिए वह सब कुछ, जो उमड़ रहा है दिल के समंदर में। शायद चला आए आपका प्यार आपके पास, बेकरार होकर, छमछमाता-गुनगुनाता।

आपके वेलेंटाइन तक संदेश पहुँचाने के लिए आपके बीच की कड़ी बना है वेबदुनिय ा। अपना मैसेज हिन्दी और अँग्रेजी भाषा में भेज सकते हैं। पहले अपने वेलेंटाइन का नाम,संदेश और फिर अंत में अपना नाम। तो फिर देर किस बात की? लिख भेजिए अपने धड़कते दिल की वह खूबसूरत बात अपने वेलेंटाइन को।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया