Hanuman Chalisa
✕

मधुर मिलन की स्मृति

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:19 IST)
NDND
तेरा-मेरा वो मधुर मिलन
रात का सुबह से मिलन
साये का शरीर से मिलन
धरती का सूरज से मिलन

होता है क्षणिक किंतु
आनंद उस मिलन का है अपार
अधरों से जब छलकता है प्यार
तो पतझड़ में भी खिलती है कोंपले


खुशी में भी छलकती है आँखें
जीवन में छाता है उल्लास अपार
वो तेरा-मेरा प्यार ...

शरमा के भीतर ही भीतर
करती हूँ जब तेरा आलिंगन
तब लगता है जिंदगी है कितनी खास
भूल जाती हूँ चिंता और डर
जब थाम लेता है तू हाथ
तेरे संग हर दिन सुहाना
और रंगी है हर रात।

मिलन की ये बेला बीत न जाए कहीं
मन का ये मयूर हो न जाए उदास कहीं
इस मिलन को यादगार बना दो
तुम कब आओगे ये बता दो।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत