suvichar

पार्टनर की फोटो जलाकर भी मनाया जाता है वेलेंटाइन डे : पढ़ें अलग-अलग देशों के अजब-गजब रिवाज

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (16:45 IST)
भारत में कपल्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करके और गिफ्ट्स देकर वेलेंटाइन मनाते हैं, लेकिन दूसरे देशों में 'वेलेंटाइन डे' अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। आइए जानें दूसरे देशों में 'वेलेंटाइन डे' किस तरह से सेलिब्रेट किया जाता है।
 
फ्रांस
 
फ्रांस दुनिया का सबसे रोमांटिक कहा जाता है। यहां 'वेलेंटाइन डे' को काफी खास तरीके से मनाया जाता है। एक परंपरा के तहत 'वेलेंटाइन डे' के दिन यहां लड़का-लड़की का जोड़ा बनाया जाता है। अगर लड़के को अपने जोड़े वाली लड़की पसंद न हो, तो वह किसी और लड़की को भी अपना पार्टनर बना सकता है। साथ ही जिस महिला को उसका साथी नहीं मिलता वह आग में पार्टनर की फोटो जलाती है।
 
इटली
 
इटली में 'वेलेंटाइन डे' को स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग किसी गार्डेन में इकट्ठा होकर म्यूजिक का आनंद लेते हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि लड़की सुबह जिस भी लड़के को देखेगी वही उसका पति होगा।
 
इग्लैंड
 
इग्लैंड में 'वेलेंटाइन डे' को खासतौर पर लड़कियां सेलिब्रेट करती हैं। इस दिन वह तकिए के नीचे 5 तेज पत्ते रखकर सोती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह माना जाता है कि ऐसा करने से सपने में उनका पार्टनर नजर आएगा।
 
दक्षिण कोरिया
 
इस देश में 'वेलेंटाइन डे' फरवरी से मार्च तक मनाया जाता है। 14 फरवरी के दिन लड़कियां पार्टनर को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देती हैं। इसके बाद 14 मार्च (व्हाइट डे) को लड़के अपनी पार्टनर को रिटर्न गिफ्ट देते हैं।
 
ब्राजील
 
ब्राजील में 14 फरवरी को नहीं बल्कि 12 जून को  'वेलेंटाइन डे' मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट्स, चॉकलेट आदि देकर सेलिब्रेट करते हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका
 
दक्षिण अफ्रीका में 'वेलेंटाइन डे' के दिन महिलाएं अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने लवर का नाम अपनी स्लीव्स (आस्तीन) पर टांक लेती हैं। इसके अलावा इस दिन प्रेमी जोड़े अपने हाथ पर दिल बांधते हैं।
 
फिलिपीन्स
 
फिलिपीन्स में 'वेलेंटाइन डे' के दिन लोग सामूहिक विवाह करते हैं। किसी पब्लिक प्लेस पर जोड़े इकट्ठे होकर शादी करते हैं। यही कारण है कि इस दिन को यहां 'वेडिंग डे' भी कहा जाता है।
 
अमेरिका 
 
अमेरिका में भारत की ही तरह वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट या फ्लावर देकर अपने मन की बात कहते हैं।
 
डेनमार्क
 
डेनमार्क में 1990 से 'वेलेंटाइन डे' मनाया जाता है। इस दिन यहां लड़के अपनी पार्टनर को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं, जिसे जोकिंग लेटर कहा जाता है। इस कार्ड से लड़कियों को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो लड़की भेजने वाले का नाम पहचान लेती है बाद में उसे ईस्टर एग दिया जाता है।
 
वेल्स
 
वेल्स में 14 फरवरी की बजाय 25 जनवरी को 'वेलेंटाइन डे' मनाया जाता है। इस मौके पर यहां कपल्स एक-दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं, इन लकड़ी के चम्मचों को 'लव स्पून्स' कहा जाता है।  खास बात यह है कि कपल्स इन चम्मच में ही अपना मेसेज लिख कर देते हैं।
 
जापान
 
जापान में 'वेलेंटाइन डे' सिर्फ लड़के ही सेलिब्रेट करते हैं। इसके अलावा इस दिन लड़कियां अपने पिता, भाई, पति, दोस्त और प्रेमी को आभार प्रकट करने के लिए चॉकलेट्स या गिफ्ट्स देती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख