suvichar

Valentine Day Gift Ideas : Girl Friend को क्या Gift दें, जानिए राशि अनुसार

Updated: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (08:54 IST)
हम आपको बताने जा रहे हैं वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को राशि अनुसार क्‍या गिफ्ट देना चाहिए जिससे आप दोनों के बीच प्‍यार और गहरा हो जाए। 
 
मेष राशि
मेष राशि के कन्या को घूमना-फिरना और रोमांच बहुत पसंद होता है। इन्‍हें आप किसी रोमांचक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं या फिर कोई गैजेट, स्‍टाइलिश कपड़े या घड़ी आदि दे सकते हैं।
 
वृषभ राशि
इस राशि की लड़कियों को महंगी ज्‍वेलरी, ब्रांडेड कपड़े पसंद होते हैं। 
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाओं को कोई महंगी ज्‍वेलरी वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में बहुत पसंद आएगी।
 
कर्क राशि
कर्क राशि के पार्टनर के लिए आपको बहुत ही ज्‍यादा रोमांटिक डेट प्‍लान करनी चाहिए। गिफ्ट से ज्‍यादा इनके लिए आपका प्‍यार मायने रखता है। तोहफे में आप इन्‍हें कपड़े, शोपीस या हाथ से बनी कोई चीज़ दे सकते हैं।
 
सिंह राशि
सिंह राशि की लड़कियों को वेलेंटाइन डे पर कोई महंगी चीज़ ही गिफ्ट करें। सस्‍ती चीज़ें बिलकुल भी पसंद नहीं आती हैं। 
 
कन्‍या राशि
कन्‍या राशि की कन्या बहुत समझदार होती हैं। आप अपने दिल से जो भी तोहफा इनके लिए लेंगें वो इन्‍हें जरूर पसंद आएगा। इन्‍हें रोज़ाना के इस्‍तेमाल की कोई चीज़ गिफ्ट में दे सकते हैं।
 
तुला राशि
तुला राशि की Girl Friend तोहफे को भी काफी तोल-मोल कर देखती हैं। इन्‍हें आप परफ्यूम, ट्रेंड पर्स या गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं।
 
वृश्चिक राशि
इस राशि की युवतियों को कुछ भी देने से पहले आपको सोचने की जरूरत नहीं है। इन्‍हें प्‍यार से दी गई कोई भी चीज़ बहुत पसंद आएगी। इन्‍हें आप परफ्यूम, गले का हार, रिंग या ब्रेसलेट दे सकते हैं।
 
धनु राशि
धनु राशि की पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर खुश करने के लिए बेहतरीन डेट प्‍लान करें। इन्‍हें फूलों का गुलदस्‍ता दे सकते हैं। इन्‍हें कोई ऐसी चीज़ गिफ्ट करें जो इनकी जरूरत की हो।
 
मकर राशि
मकर राशि की लड़कियां प्‍यार से दिए गए तोहफों को पैसों से तोलती नहीं हैं। इन्‍हें अपने हाथ से कुछ बनाकर देगें तो इन्‍हें ज्‍यादा खुशी होगी। मकर राशि की महिलाओं को ज्‍वेलरी का शौक होता है।
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि की लड़कियां हमेशा कुछ खास कुछ अलग सा चाहती हैं। इनका सपना होता है पार्टनर उनके लिए इस दुनिया की सबसे खास चीज़ लेकर आए। इन्‍हें कोई फैशनेबल चीज़ दे सकते हैं जो इनकी पसंद, स्टाइल और स्‍टेटस को मैच कर सके।
 
मीन राशि
मीन राशि की पार्टनर के लिए महंगा नहीं लेकिन ऐसा तोहफा लेकर जाएं जो इनके काम आ सके। साजो-सजावट या दिखावे की चीज़ें इन्‍हें बिलकुल पसंद नहीं होती हैं।
Valentine Day Gift Ideas

ALSO READ: कोरोना काल में कैसे मनेगा Healthy Valentine Day, बदल रहे हैं Gift Ideas
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख