ramcharitmanas

आपकी राशि से जानिए कैसे प्रेमी हैं आप... हर राशि का है निराला अंदाज

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (14:52 IST)
हर राशि की खास विशेषता होती है उसी तरह प्रेम के मामले में भी हर प्रेमी का अंदाज निराला होता है आइए जानें राशि से कि कैसे प्रेमी हैं आप... 
 
 
मेष - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ.
वृष - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्क - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंह - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिक - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनु - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मकर - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभ - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीन - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
 
मेष
इनकी पर्सनेलिटी मर्दाना होती है, जिससे लड़कियां इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। ये जल्दबाजी में प्रेम करते हैं, पर इनका प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। ये रोमांटिक व्यक्तित्व के होते हैं। ये जितनी जल्दी किसी से प्रेम करते हैं, उतनी ही जल्दी उसे भूल भी जाते हैं।
 
 
वृष
ये उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। इन्हें प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है। ये प्रेम में काफी भावुक होते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती। ये जीवनभर रिश्ता निभाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है।
 
 
मिथुन
इस राशि के लोगों के जीवन में कई प्रेम संबंध होते हैं। ये लोग दिलों से खेलना बखूबी जानते हैं। इस राशि के अधिकांश लोग विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते और अन्य प्रेम संबंधों में खोए रहते हैं। ये किसी जगह बंधकर नहीं रह सकते, इनका मन इधर-उधर भटकते रहता है।
 
 
कर्क
ये लोग प्यार के मामले में काफी मूडी होते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। अपने जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करते हैं। अधिकांश कर्क राशि वालों का भाग्योदय ही शादी के बाद होता है।
 
 
सिंह
ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक सफल रहते हैं। सिंह राशि वालों को आदर्श प्रेमी कहा जा सकता है। ये भावुक और अपने जीवन साथी या प्रेमी के प्रति काफी वफादार भी रहते हैं। ये अपने प्रेम संबंध अंत तक निभाते हैं।
 
 
कन्या
इन्हें अच्छे प्रेमियों के श्रेणी में रखा जा सकता है।इनका वैवाहिक जीवन काफी मजबूत रिश्ते वाला होता है। अपने जीवन साथी के प्रति इतना गहरा झुकाव होता है। अपनी इसी सोच के चलते ये अपने प्रेम संबंधों को गंभीरता से लेते हैं और अंत तक निभाते हैं।
 
 
तुला
इस राशि के लोगों की गिनती महानतम प्रेमियों में की जा सकती है, क्योंकि इस राशि के लोग प्रेम की गहराई को काफी अच्छे से जानते हैं। दु:ख की परिस्थिति में इन्हें किसी मित्र या प्रेमी के साथ की जरूरत रहती है। इनके लिए प्रेम एक पवित्र बंधन होता है।
 
 
वृश्चिक
ये अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इनकी पर्सनेलिटी से लोग जल्दी इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।
 
 
धनु
इस राशि के लोग अच्छे प्रेमी होते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता। इन्हें हमेशा नए चेहरे आकर्षित करते हैं। ये लोग प्रेम में धोखा मिलने से दु:खी जरूर होते हैं, लेकिन जल्दी ही अपना नया साथी भी तलाश लेते हैं। ये सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं।
 
 
मकर
इस राशि के लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं। इन्हें अच्छे प्रेमियों की श्रेणी में रखा जा सकता है। इस राशि के लोग एक बार जिसे अपना मान लेते हैं, उसके प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं, ये इनका सबसे खास गुण होता है।
 
 
कुंभ
इस राशि के प्रेमी भावुक और हर काम दिल से करने वाले होते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं। ये अपने जीवन साथी पर पूरा विश्वास रखते हैं। लेकिन कभी-कभी ये अपने साथी के प्रति लापरवाह भी हो जाते हैं। ये थोड़े मूडी होते हैं।
 
 
मीन
इस राशि के लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है। वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे और समझदार हो। ये जल्दी ही प्रेम में पड़ जाते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख