ramcharitmanas

Happy Teddy Day : sweet n cute teddy का जन्म कैसे हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (09:52 IST)
Happy Teddy Day


हम वेलेंटाइन वीक मना रहे हैं और आज है इस वीक का चौथा दि‍न टेडी डे। आजकल टेडी टीन एजर्स में बहुत पसंद कि‍या जाता है खासतौर पर लड़कियों को यह बेहद पसंद होता है। इसलिए गर्लफ्रेंड को खुश करना हो तो टेडीबीयर बेस्‍ट गि‍फ्ट हो सकता है या फिर अपना हाल-ए-दिल बयां करना हो तब भी यह बड़े काम की चीज साबित हो सकता है, लेकि‍न क्‍या आपको मालूम है कि हमें हमारा क्‍यूट टेडी कैसे मि‍ला और उसकी कहानी क्‍या है? हमारे इस टेडी के बनने की कहानी भी बड़ी दि‍लचस्‍प है।
 
हुआ यूं कि अमेरि‍का के 26वें राष्ट्रपति थेयोडोर रूजवेल्‍ट जब मि‍सीसि‍पी और लूसि‍याना के बीच चल रहे सीमा वि‍वाद को सुलझाने के लि‍ए जब मि‍सीसि‍पी गए तो अपने खाली समय में वे भालू के शि‍कार पर नि‍कले।
 
शि‍कार के दौरान उन्‍हें एक पेड़ से बंधा, दर्द से तड़पता हुआ घायल भालू मि‍ला। उनके साथि‍यों ने कहा कि वे इस भालू का शि‍कार कर सकते हैं लेकि‍न रूजवेल्‍ट ने यह कहते हुए मना कर दि‍या कि एक घायल पशु का शि‍कार करना शि‍कार के नि‍यमों के खि‍लाफ है। फि‍र भी उन्‍होंने उस भालू का मारने का आदेश दि‍या ताकि उसे उसके दर्द और तड़प से छुटकारा मि‍ल सके।
 
इस घटना की अखबारों में खूब चर्चा हुई। क्‍लि‍फोर्ड बेरीमेन नामक कार्टूनि‍स्‍ट ने इस घटना पर वॉशिंगटन पोस्‍ट के लि‍ए एक कार्टून भी बनाया जि‍समें रूजवेल्‍ट को एक व्‍यस्‍क भालू के साथ दि‍खाया गया था। यह कार्टून उस समय बहुत चर्चि‍त हुआ था। क्‍लि‍फोर्ड द्वारा भालू को जो रूप दि‍या गया वो बहुत लोकप्रि‍य हुआ और पसंद कि‍या जाने लगा।
 
केंडी और खि‍लौनो का स्‍टोर चलाने वाले मॉरि‍स मि‍चटॉम कार्टून वाले भालू से बहुत प्रभावित‍ हुए। मॉरि‍स की पत्‍नी बच्‍चों के खि‍लौने बनाया करती थी। उन्‍होंने भालू के आकार का ही एक नया खि‍लौना बनाया।
 
मॉरि‍स उस खि‍लौने को लेकर रूजवेल्‍ट के पास गए और उनसे खि‍लौने को 'टेडी बीयर' नाम देने की अनुमति मांगी क्‍योंकि 'टेडी' रूजवेल्‍ट का नि‍कनेम था। रूजवेल्‍ट ने 'हां' कहा और इस तरह दुनि‍या को मि‍ला प्‍यार-सा, क्‍यूट-सा 'टेडी'।
 
वजन में हल्‍का और दि‍खने में प्‍यारा होने के कारण टेडी जल्‍द ही लोगों में पसंद कि‍या जाने लगा। राष्ट्रपति रूजवेल्‍ट ने तो अगले राष्ट्रपति चुनावों में उसे अपना शुभंकर ही बना लि‍या।
 
दुनि‍या का पहला टेडीबीयर म्‍यूजि‍यम इंग्‍लैंड के पीटरफील्‍ड, हैंपि‍यर में 1984 में स्‍थापि‍त कि‍या गया। अमेरि‍का, कनाडा, ग्रेट ब्रि‍टेन, जापान और जर्मनी में तो टेडीबीयर उत्‍सव खासा लोकप्रि‍य है।
 
बाकी जगह यह वेलेंटाइन वीक का एक खास दिन है, इस दिन लोग अपने किसी खास को टेडी गिफ्ट कर उन्हें अपने दिल की बात बताते हैं। अगर आप भी कहना चाहते हैं किसी से अपने दिल की बात या करना चाहते हैं किसी को खुश या फिर मनाना चाहते हैं अपनी रूठी हुई हमदम को तब देर किस बात की...  टेडी डे पर खरीदिए एक प्यारा सा टेडी और मना लीजिए उन्हें और कह डालिए अपने दिल की सारी बात।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख