Hanuman Chalisa

Happy Teddy day 2020 : 10 फरवरी को हैप्पी टेडी डे मनाने से पहले जान लीजिए इसकी दिलचस्प कहानी

Valentine Day 2020
हम वेलेंटाइन वीक मना रहे हैं और आज है इस वीक का चौथा दि‍न यानी कि टेडी डे। गर्लफ्रेंड को खुश करना हो तो टेडी बीयर बेस्‍ट गि‍फ्ट हो सकता है या फिर अपना हाल-ए-दिल बयां करना हो तब भी यह बड़े काम की चीज साबित हो सकता है, क्योंकि आजकल टीन एजर्स में टेडी बीयर बहुत पसंद कि‍या जाता है खासतौर पर लड़कियों को यह बेहद पसंद होता है। 
 
लेकि‍न क्‍या आपको मालूम है कि हमारा पसंदीदा टेडी बीयर कैसे आया, उसकी कहानी क्‍या है? अगर नहीं तो जानिए हमारे इस टेडी बीयर के बनने की दि‍लचस्‍प कहानी :- 
 
हुआ यूं कि अमेरि‍का के 26वें राष्ट्रपति थेयोडोर रूजवेल्‍ट जब मि‍सीसि‍पी और लूसि‍याना के बीच चल रहे सीमा वि‍वाद को सुलझाने के लि‍ए जब मि‍सीसि‍पी गए तो अपने खाली समय में वे भालू के शि‍कार पर नि‍कले। शि‍कार के दौरान उन्‍हें एक पेड़ से बंधा, दर्द से तड़पता हुआ घायल भालू मि‍ला। उनके साथि‍यों ने कहा कि वे इस भालू का शि‍कार कर सकते हैं लेकि‍न रूजवेल्‍ट ने यह कहते हुए मना कर दि‍या कि एक घायल पशु का शि‍कार करना शि‍कार के नि‍यमों के खि‍लाफ है। फि‍र भी उन्‍होंने उस भालू का मारने का आदेश दि‍या ताकि उसे उसके दर्द और तड़प से छुटकारा मि‍ल सके। इस घटना की अखबारों में खूब चर्चा हुई। 
 
क्‍लि‍फोर्ड बेरीमेन नामक कार्टूनि‍स्‍ट ने इस घटना पर वॉशिंगटन पोस्‍ट के लि‍ए एक कार्टून भी बनाया जि‍समें रूजवेल्‍ट को एक व्‍यस्‍क भालू के साथ दि‍खाया गया था। यह कार्टून उस समय बहुत चर्चि‍त हुआ था। क्‍लि‍फोर्ड द्वारा भालू को जो रूप दि‍या गया वो बहुत लोकप्रि‍य हुआ और पसंद कि‍या जाने लगा। केंडी और खि‍लौनो का स्‍टोर चलाने वाले मॉरि‍स मि‍चटॉम कार्टून वाले भालू से बहुत प्रभावित‍ हुए। मॉरि‍स की पत्‍नी बच्‍चों के खि‍लौने बनाया करती थी। उन्‍होंने भालू के आकार का ही एक नया खि‍लौना बनाया। 
 
मॉरि‍स उस खि‍लौने को लेकर रूजवेल्‍ट के पास गए और उनसे खि‍लौने को 'टेडी बीयर' नाम देने की अनुमति मांगी क्‍योंकि 'टेडी' रूजवेल्‍ट का नि‍कनेम था। रूजवेल्‍ट ने 'हां' कहा और इस तरह दुनि‍या को मि‍ला प्‍यार-सा, क्‍यूट-सा 'टेडी'। वजन में हल्‍का और दि‍खने में प्‍यारा होने के कारण टेडी जल्‍द ही लोगों में पसंद कि‍या जाने लगा। राष्ट्पति रूजवेल्‍ट ने तो अगले राष्ट्पति चुनावों में उसे अपना शुभंकर ही बना लि‍या। अमेरि‍का, कनाडा, ग्रेट ब्रि‍टेन, जापान और जर्मनी में तो टेडी बीयर उत्‍सव खासा लोकप्रि‍य है।

दुनि‍या का पहला टेडी बीयर म्‍यूजि‍यम इंग्‍लैंड के पीटरफील्‍ड, हैंपि‍यर में 1984 में स्‍थापि‍त कि‍या गया। बाकी जगह यह वेलेंटाइन वीक का एक खास दिन है, इस दिन लोग अपने किसी खास को टेडी गिफ्ट कर उन्हें अपने दिल की बात बताते हैं। अगर आप भी कहना चाहते हैं किसी से अपने दिल की बात या करना चाहते हैं किसी को खुश या फिर मनाना चाहते हैं अपनी रूठी हुई हमदम को तब देर किस बात की टेडी डे पर खरीदिए एक प्यारा सा टेडी और अपने दिल की सारी बात कहकर मना लीजिए अपने प्यार को।
 
सब दोस्‍तों को हैप्पी टेडी डे... 

ALSO READ: वेलेंटाइन डे 2020 : 7 फरवरी से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक, जानिए किस दिन क्या करें...

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख