dharma sangrah
✕

14 फरवरी को डेट पर जाने का प्लान है? तो भूलकर भी गर्लफ्रेंड को इन जगहों पर न ले जाएं

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (15:48 IST)
जब गर्लफ्रेंड के साथ डेट का प्लान हो, तो सही जगह का चुनाव एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय होता है। गलत जगह का चुनाव आपकी पूरी प्लानिंग फेल कर सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी कुछ जगहों के बारे में जो भूलकर भी डेट के लिए नहीं चुनना चाहिए -
 
1 सुनसान जगह : डेट के लिए कभी भी सुनसान जगह न चुनें, लड़कियों की सुरक्षा के लिहाज से भी पब्लिक प्लेस का चयन हमेशा बेहतर रहेगा।
 
2 एडवेंचर प्लेस : ऐसी जगह जहां पर बहुत सारी एडवेंचर गतिविधि हो सके, ऐसी जगहों पर मजा तो बहुत आता है लेकिन डेट के लिए ये जगह सही नहीं रहेगी। ऐसी जगहों पर आप एक-दूसरे पर ध्यान देने के बजाय दूसरी ही गतिविधियों में उलझे रहेंगे और शांति से बातचीत कर एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर समझने का मौका नहीं मिलेगा।
 
3 हॉन्टेड प्लेस : सरप्राइज़ डेट के इरादे से ऐसी कोई जगह न चुनें जिसके बारे में आपने गलत बातें सुन रखी हो या जिसके बारे में आपको खुद अधिक जानकारी न हो। डेट के बाद लड़की को सुरक्षित घर पहुंचाना भी जिम्मेदार लड़के की पहचान है।
 
4 फैमली रेस्टोरेंट : डेट के लिए ऐसे किसी रेस्टोरेंट का चयन न करें, जहां कई फैमली, बच्चे आदि आते हो। ऐसे माहौल में वहां शोर-शराबा होगा और आप शांति से एक-दूसरे से बातें नहीं कर पाएंगे।
 
5 सिनेमा हॉल : शुरुआत की डेट का मकसद एक-दूसरे को बेहतर जानना होता है, जो आपसी बातों से ही संभव है। ऐसे में अगर आप फिल्म देखने का सोच रहे हैं तो याद रखें कि 3 घंटे तो आपके सिनेमा हॉल में खराब हो जाएंगे।
 
6 दोस्तों के घर : ऐसी कोई भी जगह जहां आपके पहचान के लोग व दोस्त आदि हो, वहां आपका ध्यान बट जाएगा और लड़की उन्हें नहीं जानती होगी, ऐसे में वह असहज हो जाएगी।
 
7 धर्मिक जगह : मंदिर जाना अच्छी बात है लेकिन डेट के लिए ये जगह बिल्कुल सही नहीं है। धर्मिक माहौल में आपको जो जरूरी बातें करनी होंगी, वे नहीं हो पाएंगी।

ALSO READ: पहली डेट आखिरी न बन जाए इसलिए गलती से भी लड़कियां न पूछें ये 7 सवाल
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख