Hanuman Chalisa
✕

तेरी अंजुमन की बातें

Written By WD
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:45 IST)
ND

- अज़ीज़ अंसारी

तेरे ख़्याल, तेरी अंजुमन की बातें हैं
अजीब हाल है, दीवानापन की बातें हैं

करें वो प्यार तो वो उनका इश्क कहलाए
करूँ मैं प्यार तो, आवारापन की बातें हैं

फ़लक के चाँद की दिलकश किरन की बात नहीं
ग़जल में गाँव की चंचल किरन की बातें है ं

यहाँ गुलाब है, नर्गिस है, सर्व व सुम्बुल है
ये गुलसिताँ की नहीं, गुलबदन की बातें है ं

इसी अदा पे तो हम जाँनिसार करते हैं
तुम्हारे पास सभी बाँकपन की बातें हैं

************************************

महकते फूल

ND
सैकड़ों ताजा महकते फूल आएँगे नज़र
आप अपने आपको मेरी नज़र से देखिए

तुम हो क्या ये तुम्हें मालूम नहीं है शायद
तुम बदलते हो तो मौसम भी बदल जाते हैं

मोहब्बत हो वफा हो दोस्ती हो
मोयस्सर हो तो ऐसी जिंदगी हो।

फूल बिखरे हुए हैं राहों मे ं
जब से वो मुझको मिल गया अज़ीज़
सारी दुनिया है, मेरी बाँहों में

इस तरह इलतिफ़ात करता है
मुँह से कुछ बोलता नहीं लेकिन
अपनी आँखों से बात करता ह ै

तारीफ़ इसके हुस्न की कैसे करे को ई
पीतल भी जिसके जिस्म पर सोना खरा लगे

हाल अपना नहीं बताएँगे
उसने पूछा अगर क़सम देकर
उसको अपनी ग़ज़ल सुनाएँगे

जुग़नू तुम्हारी याद के सब जागते रहे

यूँ कामयाब रात की साजिश नहीं हु ई
उसके तसव्वुरात में खोया हुआ हूँ मैं

वो भी मेरे ख़्याल में डूबा हुआ तो ह ै
ऐ काश वो भी ऐसे में आ जाए अचानक

मौसम बहुत दिनों में सुहाना हुआ तो ह ै
किसी की याद थी, सागर था, चाँदनी शब थी
कमी ये थी मेरे काँधे पे सर न था कोई।
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत