• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. उत्तरप्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: लखनऊ , शनिवार, 21 जनवरी 2012 (08:04 IST)

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका भी शामिल

प्रियंका गांधी
FILE
राहुल गांधी की सहायता के लिए अमेठी और रायबरेली से बाहर भी प्रचार करने संबंधी बयान के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है।

अमेठी और रायबरेली में तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से विधानसभा के प्रथम चरण की 55 सीटो के लिए जारी पार्टी के प्रचारकों की सूची में उनका नाम भी शामिल है।

पार्टी से जारी सूची के अनुसार पार्टी के 40 प्रचारकों में सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल-प्रियंका के साथ ही हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों क्रमश: भूपिन्दर सिंह हुड्डा शीला दीक्षित और अशोक गहलोत का नाम भी शामिल है। (भाषा)